menu-icon
India Daily

रोमांस, इमोशन और भरपूर ड्रामा, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की 'चांद मेरा दिल' का धांसू ट्रेलर आउट

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी का रोमांटिक अवतार देख फैंस गदगद हो गए है. जी हां हाल ही में 'चांद मेरा दिल' का जबरदस्त ट्रेलर आउट हो गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
रोमांस, इमोशन और भरपूर ड्रामा, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की 'चांद मेरा दिल' का धांसू ट्रेलर आउट
Courtesy: Dharma Productions (youtube)

मुंबई: करण जौहर एक बार फिर रोमांस का जादू जगाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी. ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि ये फिल्म युवा दिलों को छूने वाली रोमांटिक कहानी है.

'चांद मेरा दिल' का धांसू ट्रेलर आउट

ट्रेलर की शुरुआत बेहद प्यारी रोमांटिक सीन से होती है. अनन्या और लक्ष्य एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पलों को एंजॉय करते दिख रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री अच्छी लग रही है. लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, दोनों के बीच तीखा झगड़ा हो जाता है. 

ट्रेलर में इमोशंस, प्यार, गुस्सा और ड्रामा का अच्छा मिक्स दिखाई दे रहा है. फिल्म की स्टोरी के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूर लगता है कि ये दो युवाओं की लव स्टोरी है, जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न आ सकते हैं. ट्रेलर कुल 2 मिनट 54 सेकंड का है. इसमें सिर्फ अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी ही मुख्य रूप से नजर आते हैं.

ट्रेलर में दिखा रोमांस, इमोशन और भरपूर ड्रामा

फिल्म के अन्य कलाकारों को ट्रेलर में जगह नहीं दी गई है. कई लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर में कुछ नया या अलग नहीं दिखा. ये क्लासिक रोमांटिक फॉर्मूला पर आधारित लग रहा है – प्यार, लड़ाई, फिर मिलन. फिर भी अनन्या की स्टाइलिश लुक और लक्ष्य की फ्रेश एनर्जी ट्रेलर को देखने लायक बना रही है.

22 मई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली है. करण जौहर की फिल्म हमेशा से ग्लैमर, म्यूजिक और सॉलिड स्टोरी के लिए जानी जाती है. इस बार उन्होंने नए चेहरों पर भरोसा जताया है. अनन्या पांडे इससे पहले कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अब वो अपनी एक्टिंग को और निखारने की कोशिश में हैं. वहीं लक्ष्य लालवानी नये कलाकार हैं और ये उनकी बड़ी फिल्म हो सकती है.

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग जोड़ी को पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि कहानी में नयापन नहीं है. फिर भी करण जौहर का नाम और रोमांटिक जॉनर हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है. अगर ट्रेलर में दिखाए गए इमोशंस और रोमांस फिल्म में भी बरकरार रहे तो ये युवा दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है.