menu-icon
India Daily

दिशा पटानी की वजह से ही टूटा मौनी रॉय का घर? सूरज नांबियार ने हर सवाल पर तोड़ी चुप्पी!

सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि उनकी और मौनी की अलग होने की खबरों में जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वो बेबुनियाद और पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है. सूरज ने लिखा- 'हमारे अलग होने के बारे में हाल की बेबुनियाद खबरें बेहद खराब हैं और बिल्कुल गलत हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
दिशा पटानी की वजह से ही टूटा मौनी रॉय का घर? सूरज नांबियार ने हर सवाल पर तोड़ी चुप्पी!
Courtesy: x

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति बिजनेसमैन सूरज नांबियार के अलग होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था. कई यूजर्स ने मौनी की अच्छी दोस्त दिशा पटानी को इस मामले में थर्ड पार्टी बताकर घसीट लिया. अब सूरज नांबियार ने इन सभी अफवाहों पर साफ मुंह खोल दिया है.

'न कोई एलिमनी है, न कोई विवाद'

18 मई को सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि उनकी और मौनी की अलग होने की खबरों में जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वो बेबुनियाद और पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है. सूरज ने लिखा- 'हमारे अलग होने के बारे में हाल की बेबुनियाद खबरें बेहद खराब हैं और बिल्कुल गलत हैं. मैं एक बार फिर साफ कर देना चाहता हूं कि न कोई एलिमनी है, न कोई विवाद है और न ही कोई थर्ड पार्टी शामिल है.'

Suraj Nambiar Post

Suraj Nambiar Post instagram story

'जानबूझकर हमें बदनाम करने की कोशिश'

सूरज ने आगे लिखा- 'मौनी और मैंने मिलकर फैसला लिया है कि हम अलग हो रहे हैं. यह फैसला आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया है. जो कुछ भी रिपोर्ट किया जा रहा है, वो पूरी तरह से फिक्शन है. कुछ लोग जानबूझकर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.'

दिशा पटानी पर लगे आरोपों का खंडन

जब मौनी और सूरज ने कुछ दिन पहले जॉइंट स्टेटमेंट में अपने अलग होने की पुष्टि की तो उनके दोस्तों-परिवार वालों को प्राइवेसी देने की अपील की थी. लेकिन इसके बाद मौनी की करीबी दोस्त दिशा पटानी को बेवजह घसीटा जाने लगा. सूरज ने साफ कहा कि किसी भी निर्दोष दोस्त को इस मामले में नहीं घसीटना चाहिए.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने चार साल की शादी के बाद यह फैसला लिया. दोनों ने अलग होने के बावजूद एक-दूसरे के प्रति दोस्ती और सम्मान बनाए रखने की बात कही थी.

सूरज का आग्रह

सूरज ने अपने पोस्ट में आखिर में लिखा कि 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हमारे या किसी थर्ड पार्टी के बारे में जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. हमें अकेला छोड़ देने की अपील है.'

यह बयान आने के बाद फैन्स ने सूरज और मौनी दोनों की तारीफ की है. कई लोगों ने कहा कि दोनों ने आपसदारी तरीके से अलग होने का फैसला लिया और अफवाहों से दूर रहने की कोशिश की. बॉलीवुड में इस तरह की अफवाहें आम हैं, लेकिन सूरज का यह खुला और साफ बयान सभी अफवाहों पर विराम लगाने वाला साबित हो रहा है. फिलहाल दोनों अपनी प्राइवेसी में रहना चाहते हैं.