Andrea Del Val Attacked: फ्रांस के कान्स में चल रहे 2026 फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वेनेजुएला की मशहूर मॉडल और मिस वेनेजुएला 2025 आंद्रिया डेल वाल पर उनके अपने स्टाइलिस्ट ने हमला कर दिया. आंद्रिया ने इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है.
29 साल की आंद्रिया डेल वाल ने होटल के कमरे में वीडियो रिकॉर्ड करते हुए स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना पर आरोप लगाया. उन्होंने स्पेनिश में कहा- 'देखो, यह जियोवानी लगुना ने किया है. बधाई हो जियोवानी, तुमने अपनी असली पहचान दिखा दी.'
🚨 La modelo y reina de belleza Andrea del Val denunció haber sido agredida por el estilista Giovanni Laguna mientras ambos se encontraban en #Cannes, Francia, durante actividades relacionadas con el Festival de Cannes. Videos difundidos en redes muestran a la miss con el rostro… pic.twitter.com/VynG7g4bfI
— OJOseco (@OjoSecoEcuador) May 22, 2026
वीडियो में आंद्रिया का चेहरा खून से बहता दिख रहा है, जबकि जियोवानी सोफे पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों में काफी चर्चा और गुस्सा है. घटना कैन्स के एक लग्जरी होटल में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल के दूसरे मेहमानों ने जोर-जोर से चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें सुनीं. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है.
आंद्रिया डेल वाल ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि जियोवानी ने उन पर चाकू या धारदार हथियार से हमला किया. दोनों फिल्म फेस्टिवल से जुड़े काम के लिए एक साथ कैन्स आए हुए थे. लेकिन अचानक दोनों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया.
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सेलिब्रिटीज ने आंद्रिया के लिए समर्थन जताया है. कई लोगों ने महिला सुरक्षा और वायलेंस के मुद्दे पर बात की है. वेनेजुएला और मैक्सिको की मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से कवर किया है. आंद्रिया डेल वाल एक सफल मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं. उन्होंने कई इंटरनेशनल पेजेंट्स में हिस्सा लिया है. इस घटना से उनका फेस्टिवल का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी. क्या यह पुरानी रंजिश थी या अचानक गुस्से में हुई घटना, यह पूछताछ में सामने आएगा.