मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 2002 से ही लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेगुलर तौर पर शामिल होती रही हैं. इस साल कान्स फेस्टिवल 12 मई को शुरू हुआ और 23 मई तक चलेगा. आलिया भट्ट से लेकर हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी तक कई भारतीय एक्ट्रेस पहले ही रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. हालांकि ऐश्वर्या इस साल फेस्टिवल में शामिल होने वाली आखिरी भारतीय सितारों में से एक होंगी. कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या को न देखकर उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे थे तभी उन्हें अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर हर तरफ ऐश्वर्या और आराध्या के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
ऐश्वर्या राय का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं. दोनों ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट पहने हुए हैं. यह वीडियो एयरपोर्ट पर शूट किया गया था. इस वीडियो पर खुशी जताते हुए नेटिजन्स काफी खुश दिखे. कई लोगों ने अपना रिएक्शन देने के लिए कमेंट का भी सहार लिया. एक यूजर्स ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि अब आखिरकार हमें ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक देखने को मिलेगा.'
As Aishwarya Rai Bachchan leaves for the prestigious Cannes Film Festival with daughter Aaradhya, the excitement feels unmatched this year🫠🤌🏻✨
— Aashu Mishra (@Aashu9) May 21, 2026
Honestly, after watching the red carpet get flooded with influencers dressed as though they were attending a fancy dress competition,… pic.twitter.com/d0wUFUIlqn
ऐश्वर्या राय के फैंस उनकी इस गैरमौजूदगी को लेकर परेशान थे और सवाल उठा रहे थे कि वह इस इवेंट से दूर क्यों हैं. फैंस के इन सवालों और चिंताओं के बीच एक अपडेट सामने आया था. कहा जा रहा था कि हर बार की तरह इस साल भी ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में जरूर हिस्सा लेंगी ठीक वैसे ही जैसे वह हर साल लेती हैं. वह कान्स के आखिरी दिनों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. फैंस बहुत जल्द ऐश्वर्या राय को रेड कार्पेट पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं. ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होंगी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म दो-भागों वाली तमिल पीरियड ड्रामा 'Ponniyin Selvan: II' (2023) थी जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी देवी का किरदार निभाया था. उन्होंने 'Ponniyin Selvan: Part I' (2022) और 'Part II' (2023) दोनों में काम किया और दोनों ही फिल्में कमर्शियली सफल रहीं.