menu-icon
India Daily

मिर्जापुर वाले 'लाला' की पत्नी घर पर अकेली थी, नशे में पहुंचे 5-6 लड़के और...

मिर्जापुर (Mirzapur) वेब सीरीज जब से आई है तब से इसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस वेब सीरीज में लाला का रोल निभाने वाले अनिल जॉर्ज ने बताया कि एक बार उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं तब 5-6 लड़के आए और उन्होंने उनकी पत्नी से कहा कि लाला को बुलाओ.

India Daily Live
मिर्जापुर वाले 'लाला' की पत्नी घर पर अकेली थी, नशे में पहुंचे 5-6 लड़के और...
Courtesy: Social Media

मिर्जापुर वेब सीरीज जब से आई है तब से इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. शो के डायलॉग्स से लेकर कैरेक्टर तक हर कुछ काफी फेमस हो गए है. मिर्जापुर के पहले सीजन में आपको लाला का कैरेक्टर तो याद ही होगा. इस रोल को अनिल जॉर्ज ने निभाया है. इनका इस सीजन का एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था. एक्टर ने बताया कि लोग उनके घर के बाहर आते और वो डायलॉग बोलकर चले जाते थे. 

अनिल जॉर्ज ने बताया कि लाला के रोल ने उन्हें नेम-फेम दिया. इनके इस कैरेक्टर को काफी सराहा गया. इसी से इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हुई. अभी हाल ही में इन्होंने एक इंटरव्यू में डरा देने वाला खुलासा किया. अनिल जॉर्ज ने बताया- ‘एक समय ऐसा था जब लोग लोग मेरे घर आते थे लेकिन मैंने अपने गार्ड को समझा दिया है और सावधान रहने के लिए कहा है.

अनिल जॉर्ज ने सुनाया किस्सा

एक बार 5-6 लड़के रात 10.30 बजे मेरे घर गए. उस दौरान मैं नहीं था लेकिन मेरी पत्नी अकेली थी. वो सारे लड़के नशे में थे और मेरी पत्नी से बार-बार मेरे बारे में पूछ रहे थे. मेरी पत्नी गुस्सा गई कि ये किसी के घर जाने का समय नहीं है लेकिन वो बार-बार कह रहे थे कि हम दूर से आए हैं.

अनिल ने बताया कि जब मैं भारत से बाहर होता हूं तो भी लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि वो मेरे फैन हैं. मिर्जापुर से ही मुझे असली पहचान और फेम मिला है. हालांकि, मिर्जापुर 3 जिसमें लाला का कैरेक्टर नहीं है क्योंकि वो किरदार मर चुका है. आपको बता दें कि मिर्जापुर का सीजन 3 आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.