Mirai Movie Review: तेजा सज्जा की नई फिल्म 'मिराय' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 'हनुमान' जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद तेजा एक बार फिर सुपरहीरो अवतार में नजर आ रहे हैं. यह फैंटेसी एडवेंचर मूवी भारतीय संस्कृति, धर्म और मिथकों को आधुनिक स्टोरीटेलिंग के साथ जोड़ती है. डायरेक्टर कार्तिक गट्टामनेनी ने कम बजट में बड़ा स्पेक्टेकल क्रिएट किया है, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगा. लेकिन क्या यह फिल्म पूरे टिकट की वैल्यू दे पाती है? आइए जानते हैं डिटेल्स में.
फिल्म की कहानी हैदराबाद के एक कैजुअल और अनाथ लड़के वेधा प्रजापति (तेजा सज्जा) के इर्द-गिर्द घूमती है. वेधा को पता चलता है कि वह एक स्पेशल योद्धा है, जिसका काम राजा अशोक के नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करना है. ये ग्रंथ किसी भी इंसान को देवता बना सकते हैं. खतरनाक विलेन महाबीर लामा (मांचू मनोज) इन ग्रंथों को हासिल करने के लिए बेताब है, ताकि अमर हो सके. महाबीर ब्लैक मैजिक का इस्तेमाल करता है और पूरी दुनिया को तबाह करने की साजिश रचता है. वेधा को अपनी किस्मत से जूझना पड़ता है, जिसमें विब्हा (रितिका नायक) और उसकी मां (श्रिया सरन) जैसे कैरेक्टर्स उसकी मदद करते हैं. स्टोरी में रामायण और सनातन धर्म के रेफरेंसेज हैं, जो कल्चरल प्राउड फील कराते हैं. लेकिन रनटाइम 2 घंटे 50 मिनट का थोड़ा लंबा लगता है, खासकर पहले हाफ में.
Playing an antagonist was never really on my mind… but the way Director Karthik garu narrated this role completely changed my perspective…couldn’t be prouder of how it has turned out today ♥️♥️🙌🏼🙌🏼….
It’s going to be fresh and dynamic throughout… #AskBlackSword #Mirai https://t.co/oeIjw2zjnz pic.twitter.com/ONBC3x08uL
— Manoj Manchu🙏🏻❤️ (@HeroManoj1) September 10, 2025
तेजा सज्जा का परफॉर्मेंस फिल्म का हाइलाइट है. 'हनुमान' के बाद वह फिर से कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश दिखे. पहले हाफ में कैजुअल लड़के से योद्धा बनने का ट्रांजिशन बिल्कुल रियल लगता है. एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल सीन और इंटरवल ब्लॉक में उनकी फायरी एक्टिंग कमाल की है. दर्शक उन्हें चीयर करते नजर आएंगे. मांचू मनोज ने विलेन के रोल में धमाल मचाया है, लेकिन कुछ जगहों पर उनकी इंटेंसिटी कमजोर पड़ जाती है. श्रिया सरन का इमोशनल रोल टचिंग है, जबकि रितिका नायक और जगपति बाबू जैसे सपोर्टिंग कास्ट ने अच्छा साथ दिया. ओवरऑल, एक्टर्स ने स्टोरी को मजबूत बनाया.
क्लाइमेक्स के विजुअल्स बड़े स्क्रीन पर देखने लायक
VFX और सिनेमेटोग्राफी कमाल की हैं. गायंट ईगल, ट्रेन फाइट और क्लाइमेक्स के विजुअल्स बड़े स्क्रीन पर देखने लायक हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक फ्रेश और इम्पैक्टफुल है, जो सीन को और पावरफुल बनाता है. डायलॉग्स भी इंस्पायरिंग हैं, जो भारतीय वैल्यूज पर फोकस करते हैं. लेकिन विलेन का कैरेक्टर थोड़ा कमजोर है, जो स्टोरी को और टाइट कर सकता था. ट्विटर रिव्यूज में फैंस इसे 'बिग-स्क्रीन वर्थी' बता रहे हैं. इंटरवल और पोस्ट-इंटरवल फाइट्स को गूजबंप्स देने वाला कहा जा रहा है. कुछ ने स्टोरी को पासेबल बताया, लेकिन VFX की तारीफ की.