menu-icon
India Daily

क्यों इस करोड़पति एक्टर ने एक्ट्रेस को जड़े ताबड़तोड़ 14 थप्पड़, चेहरे का कर दिया था बुरा हाल

Isha Koppikar: एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने एक इंटरव्यू में 1998 की तेलुगु फिल्म ‘चंद्रलेखा’ के सेट पर हुई एक हैरान करने वाली घटना का जिक्र किया है. यह घटना उस समय की है जब ईशा अपनी दूसरी फिल्म में काम कर रही थीं और वह मेथड एक्टिंग के लिए पूरी तरह समर्पित थीं.

babli
Edited By: Babli Rautela
क्यों इस करोड़पति एक्टर ने एक्ट्रेस को जड़े ताबड़तोड़ 14 थप्पड़, चेहरे का कर दिया था बुरा हाल
Courtesy: Social Media

Isha Koppikar: बॉलीवुड और साउथ भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में एक चौकानें वाला खुलासा किया है. हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में 1998 की तेलुगु फिल्म ‘चंद्रलेखा’ के सेट पर हुई एक हैरान करने वाली घटना का जिक्र किया है. उन्होंने खुलासा किया कि सुपरस्टार नागार्जुन-अक्किनेनी ने एक सीन को परफेक्ट करने के लिए उन्हें 14 बार थप्पड़ मारे थे. यह घटना उस समय की है जब ईशा अपनी दूसरी फिल्म में काम कर रही थीं और वह मेथड एक्टिंग के लिए पूरी तरह समर्पित थीं.

ईशा ने बताया कि ‘चंद्रलेखा’ के एक सीन में उन्हें थप्पड़ खाने का सीन थी. अपने रोल को वास्तविक बनाने के लिए ईशा ने नागार्जुन से असली थप्पड़ मारने की बात की थी. उन्होंने कहा, 'मुझे नागार्जुन ने थप्पड़ मारा था, और मैं एक बहुत ही कमिटेड एक्ट्रेस हूं; मुझे असली मेथड एक्टिंग करनी होती है.' जब नागार्जुन ने संकोच करते हुए पूछा, 'क्या तुम्हें यकीन है?', तो ईशा ने जवाब दिया कि असली थप्पड़ से ही वह सही भावनाएं और हाव-भाव कैमरे पर ला पाएंगी.

एक सीन के लिए ईशा ने खाए थे 14 थप्पड़

ईशा ने बताया कि नागार्जुन ने उनके आग्रह पर थप्पड़ मारे, लेकिन वह 'प्यार से' थे. हालांकि, डायरेक्टर कृष्णा वामसी को सीन में और वास्तविकता चाहिए थी. उन्होंने कहा, 'ईशा, तुम्हें थप्पड़ पड़ रहा है.' ईशा ने खुलासा किया कि उन्हें असल जिंदगी में गुस्सा आता है, लेकिन कैमरे के सामने इसे दिखाने में वह असमर्थ थीं. नतीजतन, सही शॉट के लिए उन्हें 14 बार थप्पड़ खाने पड़े. इस प्रक्रिया में उनके गाल पर निशान पड़ गए. ईशा ने हंसते हुए कहा, 'आखिरकार, मेरे शरीर पर निशान पड़ गए.'

नागार्जुन की माफी और ईशा का जवाब

सीन के मंजूर होने के बाद नागार्जुन ने ईशा से माफी मांगी. उन्होंने बार-बार कहा, 'सॉरी, सॉरी.' लेकिन ईशा ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा, 'नहीं-नहीं, मैंने कहा था. तुम सॉरी क्यों कह रहे हो?' इस घटना ने दोनों के बीच के प्रोफेशनल और दोस्ताना रिश्ते को दर्शाया. ईशा ने इस अनुभव को अपनी मेथड एक्टिंग के प्रति समर्पण का हिस्सा बताया और इसे हल्के-फुल्के अंदाज में साझा किया.

‘चंद्रलेखा’ 1998 में रिलीज हुई एक तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी. यह फिल्म 1997 की मलयालम फिल्म ‘चंद्रलेखा’ का रीमेक थी. फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, रम्या कृष्णा, और नवोदित ईशा कोप्पिकर अहम किरदार में थे.