menu-icon
India Daily

मेट गाला में पहुंचे 'मटका किंग' फेम विजय वर्मा? ब्रिज भट्टी स्टाइल में शेयर किए फोटोज, वायरल हुई पोस्ट!

मेट गाला जैसे हाई-फैशन इवेंट में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके विजय ने साबित कर दिया कि वो ट्रेंड से हमेशा आगे रहते हैं. बिना असली इवेंट गए भी उन्होंने फैंस का मनोरंजन कर दिया. विजय वर्मा इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
मेट गाला में पहुंचे 'मटका किंग' फेम विजय वर्मा? ब्रिज भट्टी स्टाइल में शेयर किए फोटोज, वायरल हुई पोस्ट!
Courtesy: x

मुंबई: मेट गाला 2026 का जलवा इस बार सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है. कई भारतीय सेलेब्स इस ग्लैमरस इवेंट में शामिल हुए, लेकिन 'मटका किंग' फेम विजय वर्मा ने इसमें यूनिक अंदाज जोड़ा. विजय ने इंस्टाग्राम पर अपने AI जनरेटेड फोटोज शेयर किए, जिसमें वो अपने वेब सीरीज के किरदार ब्रिज भट्टी के लुक में मेट गाला अटेंड करते नजर आ रहे हैं.

विजय वर्मा ने कैप्शन में लिखा- 'Cotton market se MET gala Tak.. Brij Bhatti ka style chalta hai.' फोटोज में विजय का लुक काफी धांसू है, लेकिन उनके पैरों में कोल्हापुरी चप्पल देखकर फैंस ठहाके मार रहे हैं.

फैंस का हिलेरियस रिएक्शन

पोस्ट पर फैंस ने खूब मजे लिए. एक यूजर ने कमेंट किया- 'दादा ओवरऑल लुक तो dope है लेकिन वो कोल्हापुरी…' दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'कोल्हापुरी से Prada?' एक फैन ने फोटो में Gemini का वॉटरमार्क दिखाते हुए पूछा- 'सर, लेकिन ये Gemini का watermark?' विजय वर्मा ने भी फैंस के साथ मजाक किया. उन्होंने रिप्लाई में लिखा- 'AI है.. ब्रिज भट्टी को गोली लगी है.. शो नहीं देखा?' उनका ये जवाब देखकर फैंस और भी ज्यादा एंटरटेन हो गए.

मटका किंग की सफलता

विजय वर्मा की वेब सीरीज 'मटका किंग' कुछ दिन पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और विजय के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. ब्रिज भट्टी का किरदार उन्होंने इतना जानदार तरीके से निभाया है कि फैंस अब उन्हें इसी लुक में देखना पसंद कर रहे हैं.

मेट गाला जैसे हाई-फैशन इवेंट में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके विजय ने साबित कर दिया कि वो ट्रेंड से हमेशा आगे रहते हैं. बिना असली इवेंट गए भी उन्होंने फैंस का मनोरंजन कर दिया. विजय वर्मा इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं. 'जवान' अभिनेत्री आलिया कुरैशी के साथ उनकी रिलेशनशिप की खबरें लगातार चल रही हैं. दोनों को कई बार साथ घूमते देखा गया है, हालांकि अब तक दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.