menu-icon
India Daily

अब घर बैठे देखें रानी मुखर्जी की मर्दानी 3, जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 अब 27 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होगी. थिएटर में औसत प्रदर्शन के बाद अब फिल्म OTT पर नई शुरुआत करने जा रही है. यहां जानें कब और कैसे देख सकेंगे रानी मुखर्जी की ये फिल्म.

babli
Edited By: Babli Rautela
अब घर बैठे देखें रानी मुखर्जी की मर्दानी 3, जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने पुलिस अवतार में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी चर्चित फिल्म मर्दानी 3 अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. थिएटर में रिलीज के करीब दो महीने बाद अब यह फिल्म घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में इसे औसत रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब OTT पर इसकी नई पारी शुरू होने जा रही है.

अगर आप मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में मिस कर चुके हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. यह फिल्म 27 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होगी. Netflix ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि अब अपराधियों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं क्योंकि शेरनी एक बार फिर शिकार पर निकल रही है. इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है.

थिएटर में मिला था कड़ा मुकाबला

मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिली. खास तौर पर Border 2 और O Romeo जैसी फिल्मों के कारण इसकी कमाई पर असर पड़ा. फिल्म करीब 31 दिनों तक सिनेमाघरों में चली, लेकिन मजबूत प्रतिस्पर्धा के चलते यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसके बावजूद फिल्म ने अपनी कहानी और रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बजट और कमाई का पूरा हिसाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था. वहीं इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े कुछ इस तरह रहे. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 58.60 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये तक पहुंचा. विदेशों में फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 73.10 करोड़ रुपये रहा. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की, लेकिन इसे बड़ी हिट नहीं कहा जा सकता.