Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

सारा नहीं मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं जाह्नवी कपूर के होने वाले देवर! वीडियो ने किया सब बयां

मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का नाम वीर पहाड़िया संग जोड़ा जा रहा है. इनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीर पहाड़िया जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं.

Social Media
India Daily Live

मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का नाम इन दिनों शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया संग जोड़ा जा रहा है. वीर पहाड़िया और मानुषी की अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें आपको दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें Ship पर जाह्नवी कपूर, मानुषी छिल्लर के साथ शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वीर मानुषी की शिप से उतरने में मदद करते हैं और उनके पर्स को पकड़ते हुए बाहर आते हैं. इस वीडियो को देख हर तरफ इनके रिश्तें की अफवाहें उड़ने लगीं.

मानुषी और वीर का वीडियो वायरल

इससे पहले भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में वीर पहाड़िया संग मानुषी छिल्लर ने डांस किया. इनका डांस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. शिखर पहाड़िया और मानुषी ने 'तू झूठी मैं मक्कार' के पॉपुलर गाने 'शो मी द ठुमका' पर डांस किया था. नेटिजन्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा- दोनों की जोड़ी काफी पसंद है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जाह्नवी और मानुषी दोनों साथ-साथ सहेलियां बनकर रहेंगी. 

बता दें कि अनंत-राधिका के संगीत सेरेमनी में मानुषी छिल्लर ने सिल्वर लहंगा पहना जो कि उन पर काफी जच रहा है. वहीं, वीर ने हाई एंड फैशन ब्रांड का शॉर्ट कुर्ता पहना. वीर जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय भी इनके साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म 'स्काई फोर्स' है जिसमें वीर कोच की भूमिका निभाएंगे.