menu-icon
India Daily

एल्विश यादव ने हमेशा के लिए थाम जिया शंकर का हाथ, यूट्यूबर ने चुप-चाप कर ली सगाई! बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट एल्विश यादव और जिया शंकर की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद फैंस सगाई के कयास लगा रहे हैं. दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर अंगूठी वाली फोटो शेयर की है हालांकि दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
एल्विश यादव ने हमेशा के लिए थाम जिया शंकर का हाथ, यूट्यूबर ने चुप-चाप कर ली सगाई! बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया
Courtesy: Social Media

मुंबई: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से फैंस को हैरान कर दिया है. अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. लड़की की उंगली में हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है. इस तस्वीर के साथ एल्विश ने एक रोमांटिक कैप्शन लिखा और एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग किया.

एल्विश यादव ने अपनी स्टोरी में लिखा कि 'प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया'. इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस ने तुरंत अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि क्या एल्विश और जिया ने सगाई कर ली है. तस्वीर में अंगूठी और हाथ थामने का अंदाज इस चर्चा को और मजबूत करता नजर आया.

जिया शंकर के रिएक्शन ने भी खींचा फैंस का ध्यान

एल्विश यादव की स्टोरी के कुछ ही समय बाद जिया शंकर ने उसी स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीशेयर किया. उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा और केवल दिल का इशारा साझा किया. जिया की इस खामोशी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी. लोग इसे सगाई की ओर इशारा मानने लगे. 

Elvish Yadav And Jiya Shankar -India Daily
Elvish Yadav And Jiya Shankar -India Daily Instagram

एल्विश और जिया की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई फैंस ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि एल्विश ने ट्रॉफी के बाद अब दिल भी जीत लिया. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन भी हो सकता है.

क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई? 

जैसे ही फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि यह तस्वीर किसी म्यूजिक वीडियो या वेब प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती है. उनका कहना है कि बिना आधिकारिक ऐलान के सगाई जैसी खबर पर भरोसा करना जल्दबाजी होगी. एल्विश और जिया दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के लिए सरप्राइज पोस्ट शेयर करते रहते हैं.

इन सभी चर्चाओं के बीच सबसे अहम बात यह है कि एल्विश यादव या जिया शंकर में से किसी ने भी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. न ही किसी इंटरव्यू में और न ही सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों ने रिश्ते की पुष्टि की है. ऐसे में फिलहाल यह खबर केवल अटकलों तक सीमित है.