मुंबई: मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज सितारे ममूटी और मोहनलाल एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पैट्रियट' आज 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर है, जिसमें राष्ट्र की सुरक्षा, जासूसी और राजनीति जैसे मुद्दों को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है. निर्देशक महेश नारायणन की इस फिल्म का इंतजार फैंस को लंबे समय से था.
अब रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी राय शेयर कर रहे हैं. फिल्म की शुरुआत धीमी बताई जा रही है, लेकिन धीरे-धीरे यह अपनी रफ्तार पकड़ती है. कई यूजर्स का कहना है कि पहला हाफ स्लो बर्न थ्रिलर की तरह है, जिसमें कहानी और किरदारों को अच्छे से स्थापित किया गया है. इंटरवल ब्लॉक काफी पावरफुल है, जो दर्शकों को दूसरे हाफ के लिए उत्सुक बना देता है.
Patriot first half 🔥😌
— @bhikariyil 🦉 (@bhi28223111) May 1, 2026
Just setting up the stage for a blasting second half..!
Pre interval action block was nice.
Verdict will be done by next half.. 👀💥 #Mammootty #Mohanlal #patriot pic.twitter.com/XW8OHXv0v8
एक यूजर ने लिखा- 'पहला हाफ अच्छा है, लेकिन दूसरा हाफ तो पूरी तरह बीस्ट मोड में है. एक्शन और टेंशन दोनों कमाल के हैं.' ममूटी को फिल्म में मुख्य भूमिका में देखकर फैंस काफी खुश हैं. उन्होंने देशभक्ति और जासूसी वाले किरदार को दमदार तरीके से निभाया है. वहीं मोहनलाल का रोल खास है. कई लोग कह रहे हैं कि मोहनलाल का किरदार फिल्म को नई ऊंचाई देता है.
#patriot
— WISHNU KB (@VISHNU22554510) May 1, 2026
Overall Average First Half 👍#Mammootty is rolling FH
Only High Moment Interval il matrame ollu.
Second Half better avum enn karuthunnu 👍☺️
एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा- 'मोहनलाल का कैमियो या रोल फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा है. उनकी प्रेजेंस और एक्टिंग देखते ही बनती है. यही वजह है कि इस बड़ी फिल्म में उन्हें लिया गया.' कुछ दर्शकों को फिल्म औसत लगी. उन्होंने कहा कि कहानी ठीक-ठाक है, लेकिन जहां तालियां बजनी चाहिए थीं, वहां उतना जोरदार प्रभाव नहीं पड़ा. हवाई लड़ाई और कुछ एक्शन सीन पसंद आए, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म में और ज्यादा उछाल की उम्मीद थी. फिर भी ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि फिल्म अच्छे कंटेंट वाली है और बड़े पर्दे पर देखने लायक है.
Pure class, starts slow and then slowly and steadily peaks with interval. And yes don’t expect a typical mass masala film
— Abhishek (@iam_a_r) May 1, 2026
Proper content driven film with high moments. In for a brilliant second half now and I can feel even now, a peak moment loading.#Patriot
तकनीकी रूप से फिल्म काफी मजबूत है. बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन वैल्यूज ने दर्शकों को प्रभावित किया है. फहाद फासिल जैसे अन्य कलाकारों ने भी अपना कमाल दिखाया है. कुल मिलाकर 'पैट्रियट' मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ा मौका साबित हो रही है, जहां दो लीजेंड्स की जोड़ी एक बार फिर यादगार बन गई है.
#Patriot 1st half
— FafduMani (@_FafDuMani_) May 1, 2026
Highly gripping, intense.very tight screenplay 💥 Blast in Intermission🫡 https://t.co/1NVOMLev6I
फिल्म देख चुके ज्यादातर यूजर्स इसे एक टाइम वॉच बता रहे हैं. जो लोग स्पाई थ्रिलर और देशभक्ति वाली कहानियां पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म अच्छा ऑप्शन है. अभी दूसरे हाफ के रिएक्शन भी आने बाकी हैं, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रियाओं से साफ है कि 'पैट्रियट' ने मलयालम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है.