त्रेता युग में चश्मा! रामायण के पोस्टर की छोटी सी गलती ने खींचा लोगों का ध्यान, लोगों ने उड़ाया मजाक

अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और रजनीश दुग्गल स्टारर Mahakavya Shri Ramayan Katha 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के नए किरदारों के पोस्टर जारी होने के बाद सुग्रीव के पोस्टर में बैकग्राउंड में नजर आए एक्टर के चश्मे ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया.

Social Media
Babli Rautela

अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और रजनीश दुग्गल स्टारर फिल्म Mahakavya Shri Ramayan Katha सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी. अब फिल्म के नए किरदारों के पोस्टर सामने आने के बाद एक छोटी सी डिटेल ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

दरअसल, मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म के कुछ अन्य किरदारों के पोस्टर जारी किए. इनमें सुग्रीव के किरदार से जुड़ा एक पोस्टर भी शामिल था. इसी पोस्टर के बैकग्राउंड में एक एक्टर चश्मा पहने नजर आ रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर को लेकर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया.

पोस्टर में चश्मे ने खींचा ध्यान

फिल्म की कहानी रामायण के दौर पर आधारित है. ऐसे में पोस्टर में एक कलाकार के चश्मा पहने दिखाई देने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे तुरंत नोटिस कर लिया. एक यूजर ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि अगर फिल्म रिलीज करने की तैयारी थी तो इस तरह की चीज को एडिट क्यों नहीं किया गया. वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि त्रेता युग में चश्मा कौन पहनता था. वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने भी इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उसने पहली बार त्रेता युग में चश्मा देखा है. यानी पोस्टर में दिखाई दे रही इस छोटी सी डिटेल ने फिल्म के कंटेंट से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.


Mahakavya Shri Ramayan Katha Poster - India Daily Social Media

फिल्म की कास्टिंग भी रही चर्चा में

Mahakavya Shri Ramayan Katha की कास्टिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर पहले से चर्चा होती रही है. खास तौर पर माता सीता के किरदार के लिए अंजलि अरोड़ा को चुने जाने को लेकर कुछ यूजर्स ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी. अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय नाम हैं. वह कच्चा बादाम गाने पर वायरल हुए अपने डांस वीडियो के बाद सुर्खियों में आई थीं. अब उन्हें सीता के किरदार में देखना उनके लिए एक बिल्कुल अलग तरह की भूमिका है.

ट्रोलिंग पर क्या बोली थीं अंजलि अरोड़ा?

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि अरोड़ा से सोशल मीडिया पर उनके कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचना के बारे में सवाल किया गया था. अंजलि ने कहा था कि वह लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर परेशान नहीं हैं. उनके मुताबिक पब्लिक फिगर होने के नाते लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा था कि कलाकारों का काम अपने किरदार को पूरी मेहनत के साथ निभाना है. इसके बाद दर्शक उस किरदार को किस नजरिए से देखते हैं, यह उनका अपना फैसला है.