'जिंदगी भर का साथ...' अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर से सगाई कर ली है. समरीन ने 11 नवंबर 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.

samreenkaur__ and _arshdeep.singh Instagram Account
Km Jaya

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जिंदगी में प्यार की नई शुरुआत हो गई है. मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अर्शदीप अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. क्रिकेटर ने एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है. 

इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. समरीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

समरीन ने खास अंदाज में किया सगाई का ऐलान

समरीन कौर ने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा. उन्होंने बताया कि जिंदगी उन्हें बहुत कुछ दे सकती थी, लेकिन सबसे खूबसूरत बात यह रही कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे से मिलाया. इसके साथ उन्होंने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हुए 11 नवंबर 2026 की तारीख लिखी और खुद को अर्शदीप की मंगेतर बताया. तस्वीरों में दोनों के बीच प्यार और खुशी साफ नजर आ रही है. वहीं, सगाई की अंगूठी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.


काफी समय से चर्चा में था दोनों का रिश्ता

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कुछ समय से सुर्खियों में थीं. दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही थीं. इसी साल जुलाई में अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. उस समय उन्होंने समरीन को अपना 'माई पर्सन' बताया था. इसके बाद से ही फैंस दोनों की जोड़ी को पसंद कर रहे थे और उनके रिश्ते को लेकर उत्साहित थे. अब सगाई की खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है.

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी मौजूदगी है. अर्शदीप सिंह के साथ उनके रिश्ते की खबर सामने आने के बाद से ही क्रिकेट और मनोरंजन जगत के प्रशंसक उनके बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद समरीन और अर्शदीप की जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

अर्शदीप सिंह की सगाई की खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस और क्रिकेट प्रेमी उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. मैदान पर अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले अर्शदीप के लिए यह निजी जिंदगी का खास मौका है. अब प्रशंसकों को दोनों की शादी से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार रहेगा.