menu-icon
India Daily

'गटर जेनरेशन' कमेंट पर हुआ विवाद तो कंगना रनौत ने दी सफाई, बोलीं- 'समाज में रहना है तो...'

29 जुलाई को कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस सेल्फी वीडियो में उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कुछ अच्छे पोस्ट्स को नजरअंदाज कर दिया गया, जैसे स्काईरूट प्रोग्राम को बधाई और नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं.

antima
Edited By: Antima Pal
'गटर जेनरेशन' कमेंट पर हुआ विवाद तो कंगना रनौत ने दी सफाई, बोलीं- 'समाज में रहना है तो...'
Courtesy: X

Kangana Ranaut Video: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर काफी आलोचना हुई थी. अब कंगना ने इस विवाद पर साफ-साफ सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरे युवा वर्ग के लिए नहीं, बल्कि हाल के प्रदर्शनों में गाली-गलौज और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं के लिए था.

'मीडिया ने किया बयान को तोड़-मरोड़कर पेश'

29 जुलाई को कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस सेल्फी वीडियो में उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कुछ अच्छे पोस्ट्स को नजरअंदाज कर दिया गया, जैसे स्काईरूट प्रोग्राम को बधाई और नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं.

कंगना ने कहा- 'हम नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चे अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करें और सेक्शुअलाइज हों. बुजुर्गों के सामने शर्मिंदगी महसूस हो. हम इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करते और नॉर्मलाइज नहीं होने देंगे.'

'क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगी?'

उन्होंने फेमिनिस्ट्स की आलोचना पर भी जवाब दिया. कंगना बोलीं- 'क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगी? अनुशासन में रहना कोई विकल्प नहीं है. अगर आपको समाज में रहना है तो संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा. आपकी आजादी वहीं खत्म होती है जहां मेरा नाक और कान शुरू होते हैं.'

कंगना ने आगे कहा कि किसी से मतभेद होना अलग बात है, लेकिन उसके या उसके परिवार के खिलाफ गाली देना बिल्कुल गलत है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ बच्चे प्रधानमंत्री को 'एग्जाम बडी' कहते हैं, तो कोई उन्हें लीडर, दोस्त या भगवान मानता है. उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना 'कूल' बनने जैसा नहीं है. यह बेसिक सिविक सेंस है, जो हर किसी को सीखना चाहिए.

वीडियो में कंगना ने डिसिप्लिन और पब्लिक बिहेवियर पर जोर देते हुए कहा कि समाज में रहने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी है. बता दें कि कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भी एक फैसला लिया था, जिसकी उन्होंने जानकारी दी. साथ ही CJP पर दिए गए अपने बयान पर भी सफाई दी.