Lock Upp 2 Top 5 Finalists: लॉक अप 2 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. शो के फिनाले की रेस काफी तेज हो गई है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट लगभग तय हो गए हैं. मीडिया राउंड भी आज शूट हो चुका है, जिसकी वजह से फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार लॉक अप 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट ये हैं- राम कपूर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और योगेश रावत. इनमें राम कपूर और शिवांगी जोशी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. दोनों ने शो में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. लेकिन एक नई खबर ने थोड़ी उलझन भी पैदा कर दी है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रेया कालरा को शो से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में असली टॉप 5 क्या होगा, ये देखना बाकी है.
🚨 Exclusive Update
— Rohan (@Bigboss_check) July 28, 2026
🏆 The Top 5 Finalists of #LockUpp2 are officially here🔥
👑 #ShilpaShinde
👑 #ShreyaKalra
👑 #ShivangiJoshi
👑 #YogeshRawat
👑 #RamKapoor
these contestants have earned their place in the Grand Finale. 👏Congratulations 🎉
हाल ही में दो बड़े नामों को शो से बाहर किया गया. सूफी मोतिवाला और धीरज धोपर का सफर यहीं खत्म हो गया. इससे पहले भी कई नामों के एलिमिनेशन की खबरें आई थीं, लेकिन कुछ गलत साबित हुईं. रिपोर्ट के मुताबिक मिड-वीक एलिमिनेशन में पमाला सेरेना और आकांक्षा चौधरी को बाहर किया गया. पहले यह खबर चली थी कि वरुण और शिल्पा भी बाहर हो गए, लेकिन ये खबर गलत बताई जा रही है.
शो की शुरुआत से लेकर अब तक कई नाम घर वापस जा चुके हैं. सबसे पहले श्रेष्ठा अय्यर एलिमिनेट हुईं. इसके बाद सुनिता आहूजा बेल आउट होकर निकलीं. फिर रियाज अली और माधुरी जैन ग्रोवर को भी विदाई मिली. योगेश रावत और हर्षद चोपड़ा को एक बार बाहर होने के बाद कमबैक चैलेंज जीतकर वापसी मिली, जिसकी वजह से धीरज और सूफी को जाना पड़ा.
फिनाले को लेकर भी कन्फ्यूजन है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 को शाम 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स 9 अगस्त 2026 का दिन बता रही हैं. आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.