'Toxic' के लिए कियारा आडवाणी ने वसूले इतने करोड़, सुनकर हो जाएंगे हैरान
'टॉक्सिक' कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म है. यह एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें कियारा 'नादिया' नाम का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. यश खुद इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं.
Kiara Advani Fee: बॉलीवुड की चमकती अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' से कमाल कर दिया है. फिल्म के लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिली है. यह कियारा के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है. इस बड़ी रकम के साथ कियारा अब बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.
'Toxic' के लिए कियारा आडवाणी ने वसूले करोड़ों
'टॉक्सिक' कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म है. यह एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें कियारा 'नादिया' नाम का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. यश खुद इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं.
Also Read
कियारा को 15 करोड़ की फीस मिलने की खबर से फैंस और इंडस्ट्री दोनों हैरान हैं. इससे पहले कियारा कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन 'टॉक्सिक' उनके करियर का सबसे महंगा प्रोजेक्ट साबित हुआ है. इस फीस ने साफ कर दिया है कि आजकल अच्छी अभिनेत्रियों की डिमांड कितनी बढ़ गई है.
'तबाही' गाने में छाया कियारा का ग्लैमर
हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हुआ है. इस गाने में कियारा और यश की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है. कियारा ने गाने में अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया है. उनके स्टाइल, डांस और लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि कियारा का यह लुक फिल्म में और भी धमाल मचाएगा. 'टॉक्सिक' में सिर्फ कियारा ही नहीं, बल्कि नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी कई दमदार अभिनेत्रियां भी नजर आएंगी. पूरी फिल्म में महिला कलाकारों की मजबूत मौजूदगी है.
26 अगस्त 2026 को रिलीज
'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को थिएटरों में रिलीज होने वाली है. यश की फिल्म होने के कारण दक्षिण और उत्तर भारत दोनों जगहों पर इसका बवाल मचने वाला है. कियारा की बड़ी फीस और फिल्म का स्टाइल देखते हुए उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करेगी.