menu-icon
India Daily

Khesari New Song: आ गया खेसारी लाल का नया होली गीत, 'पिचकारी तोहर हलता' ने रिलीज के बाद मचाया बवाल

Khesari New Song: गाने में खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. गाना गाने के साथ खेसारी लाल ने वीडियो में धमाकेदार डांस भी किया है जिसको देख आपका भी डांस करने का मन हो जाएगा.

India Daily Live
Khesari New Song: आ गया खेसारी लाल का नया होली गीत, 'पिचकारी तोहर हलता' ने रिलीज के बाद मचाया बवाल

नई दिल्ली: रंगों का त्योहार होली हो और देवर और भाभी के बीच मस्ती न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. अब इस बीच होली के रंग को और पक्का करने के लिए खेसारी लाल यादव ने अपना एक नया गाना आउट कर दिया है जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

खेसारी लाल यादव का नया होली गीत 'पिचकारी तोहर हलता' काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस गाने को आज यानी 17 मार्च 2024 को रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ घंटे बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है.

खेसारी लाल यादव का आया नया गाना

गाने में खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. गाना गाने के साथ खेसारी लाल ने वीडियो में धमाकेदार डांस भी किया है जिसको देख आपका भी डांस करने का मन हो जाएगा. खेसारी के साथ वीडियो में पूजा निषाद भी दिखाई दे रही हैं.

गाने में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पूजा निषाद की केमेस्ट्री देख आप भी उन दोनों के फैन बन जाएंगे. खेसारी के इस गाने से एक बात तो कंफर्म है कि इनके गाने 'पिचकारी तोहर हलता' को होली में काफी सुना जाने वाला है. गाने को देख अब फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा सुपर से ऊपर गाना है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इससे अच्छा गाना तो होली के लिए हो ही नहीं सकता है.

वहीं एक यूजर ने कहा कि हर बार खेसारी भैया अपने फैंस को नाराज नहीं करते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा जियो हमारे खेसारी लाल भैया. वहीं एक ने लिखा वाह क्या बात है कितना बढ़िया गाना है.