मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक में तस्वीर दी है. नवंबर 2025 में बेबी बॉय के जन्म के बाद से दोनों ही काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहे थे. लेकिन बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखकर फैंस का जोश हाई हो गया.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हैंड इन हैंड एयरपोर्ट पर नजर आए. दोनों ने ब्लैक थीम पर स्लीक और रिलैक्स्ड लुक चुना था, जो न्यू पैरेंट्स के लिए काफी स्टाइलिश रहा. कटरीना ने हेड-टू-टू ब्लैक आउटफिट पहना था. उन्होंने ओवरसाइज्ड ट्रेंच कोट को लूज फिट बॉटम्स के साथ कैरी किया.
न्यू मॉम ग्लो से चमकती कटरीना बिल्कुल रिफाइंड और कॉन्फिडेंट नजर आईं. उनका मेकअप न्यूट्रल था और बाल खुले हुए थे, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को और हाइलाइट कर रहा था. विक्की कौशल ने भी वाइफ से मैच करते हुए कैजुअल लेकिन क्लासी लुक रखा. उन्होंने ब्लैक सूएड जैकेट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिंपल टी-शर्ट और ट्राउजर कॉम्बिनेशन किया. दोनों की केमिस्ट्री अभी भी वैसी ही नजर आई जैसी शादी के बाद दिखती रही है.
मुस्कुराते हुए दोनों ने फैंस को वेव भी किया. फैंस इस अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कमेंट्स में पूछा- 'बेबी विहान कहां है? उसे भी दिखाओ ना!' कुछ फैंस ने लिखा- 'न्यू पैरेंट्स इतने स्टाइलिश कैसे लग सकते हैं? कटरीना तो मॉम बनकर और खूबसूरत हो गई हैं.'
विक्की की फिटनेस और कूल अवतार की भी खूब तारीफ हो रही है. ये अपीयरेंस कपल के लिए स्पेशल था क्योंकि बेबी के आने के बाद ये उनकी पहली जॉइंट पब्लिक आउटिंग थी. दोनों ने पहले भी कहा था कि वो प्राइवेसी को इम्पोर्टेंस देते हैं और बेबी की डिटेल्स शेयर करने में समय लेंगे. लेकिन फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वो विहान की पहली तस्वीर या वीडियो शेयर करेंगे.