menu-icon
India Daily

19 साल की उम्र में 55 साल के हीरो संग रोमांस... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला इस खूबसूरत हसीना का सिक्का

उर्वशी रौतेला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. कम उम्र में मॉडलिंग से पहचान बनाने वाली उर्वशी ने 19 साल की उम्र में सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साब द ग्रेट से डेब्यू किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी.

babli
Edited By: Babli Rautela
19 साल की उम्र में 55 साल के हीरो संग रोमांस... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला इस खूबसूरत हसीना का सिक्का
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा उर्वशी रौतेला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. करीब 13 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय उर्वशी ने भले ही फिल्मों से ज्यादा बड़ी हिट न दी हो, लेकिन अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से उन्होंने अलग पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं और फैंस उनकी स्टाइल के दीवाने हैं.

उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ था. उनके पिता का नाम मानवर सिंह और मां का नाम मीरा सिंह है. बचपन में उर्वशी का सपना आईएएस अधिकारी बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया में पहुंचा दिया. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक में हिस्सा लिया. साल 2009 में वह मिस टीन इंडिया बनीं और यहीं से उनके मॉडलिंग करियर ने रफ्तार पकड़ ली.

19 साल की उम्र में किया फिल्मी डेब्यू

मॉडलिंग में सफलता के बाद उर्वशी ने फिल्मों की ओर रुख किया. साल 2013 में उन्होंने महज 19 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म थी सिंह साब द ग्रेट, जिसमें उनके अपोजिट दिग्गज एक्टर सनी देओल नजर आए. उस समय सनी देओल की उम्र 55 साल थी, जबकि उर्वशी सिर्फ 19 साल की थीं. दोनों के बीच 36 साल का अंतर चर्चा का विषय बना था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

फिल्म सिंह साब द ग्रेट का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था, जो इससे पहले गदर जैसी सफल फिल्म बना चुके थे. फिल्म में सनी देओल और उर्वशी रौतेला के अलावा प्रकाश राज, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, रजित कपूर और अमृता राव जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

फिल्म सिंह साब द ग्रेट 22 नवंबर 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए थे. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. भारत में इसका कुल कलेक्शन लगभग 26.44 करोड़ रुपये रहा. बजट के मुकाबले कम कमाई के कारण इसे फ्लॉप का टैग मिला.

पहली ही फिल्म के फ्लॉप होने से उर्वशी को बड़ा झटका लगा. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और आगे भी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन सच यह है कि वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन के लिए जानी गईं. रेड कार्पेट पर उनका स्टाइल और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखती है.