menu-icon
India Daily

Kartik Aaryan: 'फन ट्रिप खत्म काम शुरू..कार्तिक आर्यन ने भूल-भूलैया 3 की शूटिंग की start

Kartik Aaryan: साल 2022 में इस फिल्म की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन इसके तीसरे पार्ट की तरफ बढ़ चुके हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. 

India Daily Live
Kartik Aaryan: 'फन ट्रिप खत्म काम शुरू..कार्तिक आर्यन ने भूल-भूलैया 3 की शूटिंग की start

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरने वाली फिल्म है. साल 2022 में इस फिल्म की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन इसके तीसरे पार्ट की तरफ बढ़ चुके हैं और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. 

अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह कार में बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने लिखा- 'फन ट्रिप खत्म काम शुरू..भूल भूलैया-3 की शेड्यूल-2 की शूटिंग शुरू.'

कार्तिक आर्यन ने भूल-भूलैया-3 की शूटिंग शुरू की

कार्तिक आर्यन अभी-अभी जर्मनी की यात्रा से लौटे. हाल ही में कार्तिक म्यूनिख, जर्मनी पहुचे थे, जहां उन्होंने बुंडेसलीगा मैच में हिस्सा लिया और फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को बढ़ाया. उस दौरान 'प्यार का पचनामा-2' फेम एक्टर कार्तिक हैरी केन और थॉमस मुलर से भी मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं.

भूल भुलैया 3 की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, सारा अली खान, राजपाल नौरंग यादव, पार्थ सिद्धपुरा जैसे कलाकार शामिल है. फिल्म में कियारा आडवाणी की जगह तृप्ति डिमरी ने ले ली है.

इस बात का खुलासा खुद कार्तिक आर्यन ने किया था. उन्होंने पहले एक तस्वीर के कुछ कट शेयर किए थे और पूछा था कि ये कौन है जो इस फिल्म का हिस्सा बन रहा है जिसके एक दिन बाद उन्होंने रिवील कर दिया कि तृप्ति डिमरी इसका हिस्सा बनी हैं. 

कियारा आडवाणी के पास और प्रोजेक्ट थे जिस कारण वह इस फिल्म से पीछे हटीं और तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया.