menu-icon
India Daily

'Gandhari हमारी ऑरिजनल स्क्रिप्ट है...', चोरी के आरोपों पर Taapsee Pannu की फिल्म के मेकर्स ने दी सफाई

हाल ही में कुछ सोशल मीडिया और खबरों में आरोप लगे कि तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म गांधारी किसी और लेखक के आइडिया पर आधारित है. मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया कि उन्होंने 2024 में फिल्म की टीम को इसी तरह की स्क्रिप्ट पेश की थी.

antima
Edited By: Antima Pal
'Gandhari हमारी ऑरिजनल स्क्रिप्ट है...', चोरी के आरोपों पर Taapsee Pannu की फिल्म के मेकर्स ने दी सफाई
Courtesy: X

हाल ही में कुछ सोशल मीडिया और खबरों में आरोप लगे कि तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म गांधारी किसी और लेखक के आइडिया पर आधारित है. मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया कि उन्होंने 2024 में फिल्म की टीम को इसी तरह की स्क्रिप्ट पेश की थी. उनके मुताबिक टीम ने उनके आइडिया को लेखक और निर्माता कनिका ढिल्लन के नाम पर इस्तेमाल कर लिया.

तापसी पन्नू की फिल्म के मेकर्स ने दी सफाई

इन आरोपों के जवाब में कनिका ढिल्लन की प्रोडक्शन हाउस कथा पिक्चर्स ने बयान जारी किया. उन्होंने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया. बयान में कहा गया- 'हमारा ध्यान सोशल मीडिया और कुछ प्रकाशनों में फैले आरोपों की ओर गया है, जिनमें कहा जा रहा है कि हमारी आगामी फिल्म गांधारी किसी और व्यक्ति के कॉन्सेप्ट की कॉपी है और उसी का टाइटल इस्तेमाल किया गया है. ये आरोप झूठे हैं और हम इन्हें स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं. गांधारी एक मौलिक काम है, जिसे सुश्री कनिका ढिल्लन ने लिखा और प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले उनके खुद के काम हैं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आम लोगों से अनुरोध किया कि वे इन आरोपों को सच्चाई मानकर न फैलाएं. उन्होंने कहा कि ये आरोप अभी तक सत्यापित नहीं हैं और इन्हें स्थापित तथ्य की तरह प्रसारित नहीं करना चाहिए.
गांधारी एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर है. इसमें एक मां की कहानी है जो बदला लेने के लिए आगे बढ़ती है. तापसी पन्नू इसमें मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

यह विवाद फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रिप्ट और आइडिया की सुरक्षा को लेकर चर्चा का विषय बन गया है. कई बार लेखक अपनी कहानियां प्रोड्यूसरों को पेश करते हैं, लेकिन बाद में विवाद खड़ा हो जाता है. कथा पिक्चर्स ने साफ रुख अपनाया है कि गांधारी कनिका ढिल्लन की अपनी रचना है. फैन और दर्शक अब फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं कि कहानी कैसी होती है.