menu-icon
India Daily

Kareena-Karishma: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना और करिश्मा, लोग बोले- लोलो- बेबो से ज्यादा खूबसूरत हैं

Kareena-Karishma: पैपराजी की डिमांड पर बेबो और लोलो दोनों ने पोज दिया और उन्हें निराश नहीं किया. दोनों बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और इसे लोग पसंद भी कर रहे हैं.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Kareena-Karishma: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करीना और करिश्मा, लोग बोले- लोलो- बेबो से ज्यादा खूबसूरत हैं

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आए करीना और करिश्मा

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. दोनों को अभी हाल ही में  मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां दोनों एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंची हैं. दोनों बहनों को साथ देख पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की. हालांकि, पैपराजी की डिमांड पर बेबो और लोलो दोनों ने पोज दिया और उन्हें निराश नहीं किया. दोनों बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और इसे लोग पसंद भी कर रहे हैं.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आए करीना और करिश्मा

करीना कपूर अभी हाल ही में अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर दिखीं थी. उनके साथउनकी बड़ी बहन करिश्मा को भी स्पॉट किया गया. बेबो ने पैपराजी को देखते ही स्माइल पास की, जहां करीना कपूर व्हाइट शर्ट और येलो आउटफिट में दिखीं वहीं करिश्मा कपूर ब्लैक हूडी और ब्लू जिंस में नजर आईं.

दोनों के इस वीडियो को देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'लोलो तो बेबो से छोटी लग रही हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेबो ज्यादा सुंदर लग रहीं.' वहीं एक ने लिखा कि दोनों बहनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. वहीं एक यूजर का कहना है कि आज भी करिश्मा कपूर की सुंदरता करीना कपूर पर भारी हैं.

वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अभी हाल ही में जाने जां में दिखाई दी थी जिसमें इनको काफी पसंद किया गया था. वहीं करिश्मा कपूर की बात करें तो वह इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में कर चुकी हैं और इनकी एक्टिंग की हर तरफ चर्चा होती है.