टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ जल्द खत्म होने वाला है, शो का फिनाले 28-29 सितंबर को होने वाला है जो कि इसी दिन टीवी पर टेलिकास्ट होगा. अब ऐसे में फैंस इस शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि आखिर इस शो का विनर कौन बना है. शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट थे जिसमें शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ का नाम था. हालांकि, अब इन पांच में से विनर का नाम पहले ही लीक हो गया है.
दरअसल, शो में आज बताया जाएगा कि खतरों के खिलाड़ी 14 शो का खिताब किसने जीता है. विनर से पहले आपको बता दें कि शो में आलिया भट्ट गेस्ट के रूप में आई थीं और उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की. आपको बता दें कि अब इस बीच विनर का नाम भी सोशल मीडिया पर पहले से ही छाया हुआ है तो चलिए जानते हैं कि किसने शो को जीता है.
EXCLUSIVE #KaranVeerMehra is the winner of #KhatronKeKhiladi14 pic.twitter.com/qvxfV6r9Qi
— The Khabri (@TheKhabriTweets) September 27, 2024
आपको बता दें कि द खबरी ने इस बात की जानकारी दी है कि शो का विनर कोई और नहीं बल्कि करणवीर मेहरा हैं. शो का खिताब इन्होंने अपने नाम किया है. हालांकि, ये तो आज रात में ही पता चलेगा कि इसमें कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं है. फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को करणवीर मेहरा ने जीत लिया है.
वैसे शो की बात करें तो करणवीर की जर्नी शो में काफी शानदार रही. इन्होंने काफी बेहतरीन खेला और इनको शो में काफी पसंद किया गया. खतरों के खिलाड़ी 14 के जितने भी कंटेस्टेंट थे उनके लिए करणवीर सबसे टफ कंपटीटर में से एक थे. ये किसी भी टास्क को काफी बेहतरीन तरीके से करते थे और अगर ये शो जीते हैं तो ये एक फेयर डिसिजन हो सकता है. हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो रात को ही पता चलेगी.