menu-icon
India Daily

प्रिंस नरूला की जगह करण कुंद्रा बनेंगे 'रोडीज सीजन 21' के गैंग लीडर? यूजर्स ने किया रिएक्ट

करण कुंद्रा पहले भी रोडीज से जुड़े रहे हैं. उन्होंने रोडीज X2 और X4 में गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी. 2017 में रोडीज राइजिंग के लिए वापसी की थी, लेकिन ऑडिशन स्टेज के बाद शो छोड़ दिया था. उस समय उन्होंने लंदन में बड़े प्रोजेक्ट का हवाला दिया था, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में विवाद की भी बात कही गई थी.

antima
Edited By: Antima Pal
प्रिंस नरूला की जगह करण कुंद्रा बनेंगे 'रोडीज सीजन 21' के गैंग लीडर? यूजर्स ने किया रिएक्ट
Courtesy: X

Roadies Season 21: एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'रोडीज' के आगामी सीजन 21 को लेकर इंटरनेट पर नई अटकलें तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता करण कुंद्रा फिर से गैंग लीडर के रूप में वापसी कर सकते हैं. कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि वे प्रिंस नरूला की जगह ले सकते हैं. हालांकि एमटीवी और करण कुंद्रा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रिंस नरूला की जगह करण कुंद्रा बनेंगे गैंग लीडर?

इससे पहले भी बसीर अली के सिवेट तोमर की जगह आने की खबरें आई थीं. अब करण कुंद्रा का नाम चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार करण वर्तमान में मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं. प्रिंस नरूला शो छोड़ रहे हैं या किसी काम के कारण अस्थायी रूप से दूर रहेंगे, यह साफ नहीं है.

करण कुंद्रा पहले भी रोडीज से जुड़े रहे हैं. उन्होंने रोडीज X2 और X4 में गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी. 2017 में रोडीज राइजिंग के लिए वापसी की थी, लेकिन ऑडिशन स्टेज के बाद शो छोड़ दिया था. उस समय उन्होंने लंदन में बड़े प्रोजेक्ट का हवाला दिया था, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में विवाद की भी बात कही गई थी.

रोडीज सीजन 20 (XX: डबल क्रॉस) में प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और एलविश यादव गैंग लीडर थे. बाद में गौतम गुलाटी वाइल्डकार्ड के रूप में जुड़े. सीजन 21 के लिए प्रिंस, नेहा, रिया, एलविश और रजत दलाल जैसे नामों की अटकलें चल रही हैं, लेकिन कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है. प्रीमियर डेट भी अभी तय नहीं है.

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कुछ लोग करण की वापसी को अच्छा कदम बता रहे हैं और कह रहे हैं कि वे शो जरूर देखेंगे. कुछ का मानना है कि रोडीज प्रिंस के बिना अधूरा लगता है. जब तक एमटीवी आधिकारिक एलान नहीं करता, ये सिर्फ अफवाहें हैं. रोडीज फैंस इंतजार कर रहे हैं कि गैंग लीडर्स की फाइनल लिस्ट कब आएगी और करण कुंद्रा वाकई वापसी करेंगे या नहीं. शो की लोकप्रियता को देखते हुए हर अपडेट पर नजरें टिकी हुई हैं.