menu-icon
India Daily

डेटिंग अफवाहों के बीच अर्जुन बिजलानी ने किया मौनी रॉय का सपोर्ट, बताया किस दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस

अर्जुन बिजलानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि कोई न कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. उन्हें नहीं पता कि ये लोग कौन हैं. उन्होंने बताया कि मौनी के जीवन को लेकर कई गलत कहानियां गढ़ी जा रही हैं. पहले उनकी सेक्सुअलिटी पर कमेंट आए, फिर शराब पीने को लेकर बातें उठीं.

antima
Edited By: Antima Pal
डेटिंग अफवाहों के बीच अर्जुन बिजलानी ने किया मौनी रॉय का सपोर्ट, बताया किस दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस
Courtesy: X

Arjun Bijlani To Dating Rumours: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपनी करीबी दोस्त मौनी रॉय के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि मौनी इस समय अपने जीवन के एक कठिन चरण से गुजर रही हैं. साथ ही दोनों के बीच चल रही डेटिंग की अफवाहों को भी उन्होंने खारिज कर दिया.

अर्जुन बिजलानी ने किया मौनी रॉय का सपोर्ट

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा कि कोई न कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. उन्हें नहीं पता कि ये लोग कौन हैं. उन्होंने बताया कि मौनी के जीवन को लेकर कई गलत कहानियां गढ़ी जा रही हैं. पहले उनकी सेक्सुअलिटी पर कमेंट आए, फिर शराब पीने को लेकर बातें उठीं. अर्जुन का कहना है कि पार्टियों में जाना और मस्ती करना आम बात है. हर कोई ऐसा करता है.

'समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों लिखा जा रहा'

दोनों की दोस्ती पुरानी है. वे साथ में शो 'नागिन' में काम कर चुके हैं और कई वीडियो भी बनाए हैं. अर्जुन ने कहा कि वे लगभग 50 बार डिनर पर जा चुके हैं और साथ में समय बिताते हैं. फिर भी लोग उनकी दोस्ती को रोमांटिक रिश्ता बताने लगते हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों लिखा जा रहा है.

शुरुआत में अर्जुन ने इन बातों को नजरअंदाज किया. लेकिन जब उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने पोस्ट पर 'क्या बेकार की बातें' कहकर सफाई दी, तो उन्होंने भी बोलना जरूरी समझा. क्रिस्टल उन्हें अच्छी तरह जानती हैं. अर्जुन का मानना है कि अगर दोस्त बोल रहे हैं तो खुद चुप रहना गलत होता.

मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की दोस्ती टीवी इंडस्ट्री के दिनों से चली आ रही है. दोनों अक्सर इवेंट्स में साथ दिखते हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार पल शेयर करते हैं. बता दें कि मौनी हाल ही में अपने पति बिजनेसमैन सूरज से अलग होने की अनाउसमेंट कर चुकी है, जबकि अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी हैं और दोनों का एक बेटा भी है.