FIFA World Cup 2026

कन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से गई जान

कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के एक्टर दिलीप राज का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 साल के इस एक्टर को बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट इलाके में स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया था.

Social Media
Babli Rautela

कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री एक्टर दिलीप राज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि एक्टर और फिल्म मेकर की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना है. जिसके बाद उन्हें कुमारस्वामी लेआउट स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए. वे 48 साल के थे. दिलीप राज के अचानक निधन से कन्नड़ मनोरंजन जगत में उनके सहकर्मी और फैंस गहरे सदमे में हैं. 

कन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन

2 सितंबर, 1978 को जन्मे दिलीप राज ने टेलीविजन, फिल्मों, थिएटर, डबिंग और प्रोडक्शन में एक लंबा करियर बनाया था. इन सालों में, वे कन्नड़ मनोरंजन जगत के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक थे. इसके अलावा उन्होंने कैमरे के सामने और पीछे दोनों ही जगहों पर कई तरह के काम किए थे. फिल्मों और टेलीविजन से पहचान मिलने से पहले, दिलीप राज ने थिएटर में भी अपना हाथ आजमाया. उन्होंने नटरंगा और दृष्टि जैसे जाने-माने थिएटर साथ काम किया, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग से मंच पर अपनी उपस्थिति को निखारा.

पर्दें के पीछे भी आजमाया हाथ

बता दें की टेलीविजन की दुनिया में उन्होंने तब कदम रखा जब वे एक्ट्रेस नंदिता के संपर्क में आए थे. इसके बाद से दिलीप ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने धीरे-धीरे सीरियलों और फिल्मों के माध्यम से कन्नड़ घरों में एक अपना नाम बना लिया. अभिनय के अलावा, उन्होंने अपने करियर के अलग-अलग चरणों में निर्माता, निर्देशक, डबिंग कलाकार और थिएटर कलाकार के रूप में भी काम किया. मनोरंजन के कई क्षेत्रों में उनके योगदान ने उन्हें इंडस्ट्री में काफी सम्मान दिलाया. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री दिलीप राज के निधन पर शोक मना रही है


48 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक

कई सहकर्मी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार को सहारा देने के लिए अस्पताल पहुंचे. इसके साथ ही 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की घटनाओं ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.