नई दिल्ली: आज पूरे देश में राम भक्ति में लोग डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं जिधर देखों उधर लोग रामलला की भक्ति में लीन हैं. अब इस बीच कई सितारे भी इस समारोह में शामिल हुए जिसमें जैकी श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों का नाम शामिल है. अब कंगना रनौत के अयोध्या मंदिर से कई वीडियो सामने आ चुके है जिसमें उनका एक फिर से वीडियो आया है जिसमें वह साड़ी पहने पूरा श्रृंगार करे हुए नजर आ रही हैं. कंगना प्राण प्रतिष्ठा के समय झूमते हुई दिखाई दे रही हैं.
Also Read
- Health Tips: सर्दियों में इस तरह की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम
- Ayodhya Ke Ram: कांग्रेस के इस नेता ने पार्टी के फैसले को किया दरकिनार, प्राण प्रतिष्ठा में की शिरकत
- Ram Mandir: सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन ने राम भजन गाकर बांधा समां, भावुक हुए लोग, देखें वीडियो
कंगना का जो वीडियो सामने आया है उसमें आसमान से फूलों की बारिश हो रही है और एक्ट्रेस कंगना रनौत जय श्री राम के नारे लगाती दिख रही हैं. उनके इस वीडियो की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कंगना रनौत ने रामलला के दर्शन करने के बाद भव्य राम मंदिर में की कुछ तस्वीरें साझा की है जिसको कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है. इस वीडियो और फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा राम आ गए.
वहीं कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उन्होंने लिखा- "यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की...जय श्री राम." तस्वीरों कंगना रनौत को मंदिर के सामने पोज देते हुए देख सकते हैं.
वहीं यहां पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां सोनू निगन भी पहुंचे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रामलला की सुंदर मूर्ति का अनावरण किया गया. बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंची हैं. प्रसिद्ध गायक सोनू निगम भी इस पावन अवसर पर अयोध्या पहुंचे. प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने राम सिया राम भजन गाकर समा बांध दिया. उनकी आवाज सुनकर वहां बैठे तमाम लोग मंत्रमुग्ध हो गए.