Ram Mandir Consecration: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन ने रामलला की पूजा की. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रामलला की सुंदर मूर्ति का अनावरण किया गया. बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंची हैं. प्रसिद्ध गायक सोनू निगम भी इस पावन अवसर पर अयोध्या पहुंचे. प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने राम सिया राम भजन गाकर समा बांध दिया. उनकी आवाज सुनकर वहां बैठे तमाम लोग मंत्रमुग्ध हो गए.
#WATCH | Singer Sonu Nigam sings 'Ram Siya Ram' at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/LAYHhu2AvX
— ANI (@ANI) January 22, 2024
'यह मेरे लिए भावुक पल'
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में सोनू निगम ने कहा, 'यह बहुत ही भावुक पल है. मैं बहुत खुश हूं कि दुनिया में जहां भी सनातन धर्म है वहां खुशी और उत्साह है. मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है कि हम इसे देखने के लिए समर्थ हैं. भगवान ने हमें इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए जीवित रखा. मैं उन सभी सौभाग्यशाली लोगों में से एक हूं जिसे अयोध्या आने का न्योता मिला.'
अनुराधा पौडवाल ने भी गाया राम भजन
फिल्मी गीतों के साथ-साथ कई पॉपुलर भक्ति गीतों को अपनी आवाज देने वाली अनुराधा पौडवाल ने भी इस अवसर पर भगवान राम का सुंदर भजन गाया.
#WATCH | Singer Anuradha Paudwal sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/ZuKe4w5FCm
— ANI (@ANI) January 22, 2024
शंकर महादेवन ने भी छेड़े सुर
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे और उन्होंने इस मौके पर अपनी शानदार अवाज में राम भजन गाया.
#WATCH | Singer-composer Shankar Mahadevan sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/n5ObAHJiBR
— ANI (@ANI) January 22, 2024