Welcome To The Jungle X Review: अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से एक दिन पहले 25 जून को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो हुए, जिनमें दर्शकों ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर किए. एक्स पर फिल्म की चर्चा छा गई है. ज्यादातर नेटिजन्स ने इसे मजेदार, हल्का-फुल्का और हंसते-हंसते लोट-पोट कर देने वाली फिल्म बताया है.
दर्शक कह रहे हैं कि फिल्म को कहानी या लॉजिक की गहराई में जाने की जरूरत नहीं, बस मनोरंजन के लिए एंजॉय करें. एक यूजर ने लिखा- 'अभी-अभी वेलकम टू द जंगल देखी! जबरदस्त मनोरंजक है. पहला भाग अच्छा है, लेकिन दूसरा भाग तो कमाल का है. अक्षय कुमार हमेशा की तरह जबरदस्त थे. बाकी कलाकारों ने भी शानदार काम किया. पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है. कॉमेडी और एक्शन का भरपूर तड़का है. पैसा वसूल!'
Welcome 3 Review - Good Entertainment
— Om ✨ (@Girish__28) June 25, 2026
Rating - ⭐⭐⭐
Welcome to the Jungle looks like a colorful, fun-filled entertainer with a massive star cast led by Akshay Kumar. Packed with comedy, chaos, and larger than life moments, it promises a lighthearted big screen experience for… pic.twitter.com/IJ9ZXpLyeA
अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी को खूब सराहा जा रहा है. कई लोगों ने कहा कि फिल्म का पूरा माहौल अक्षय के इर्द-गिर्द घूमता है और वे पूरे समय दर्शकों को बांधे रखते हैं. फिल्म में बड़े स्टार कास्ट को एक साथ देखना भी दर्शकों को पसंद आया. नेटिजन्स का कहना है कि यह फिल्म 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है.
Hard But True 🧐
— Miss Filmy (@MissFilmyAddict) June 25, 2026
Welcome to the Jungle is not a Welcome Movie Franchise 🧐
It's a Khichdi of Welcome, Awara Pagal Deewana, Hera Pheri and Many more 😜😜
Many Actors looks so terrible in this movie 😜
It's Akshay Kumar rojgar Yojana
बड़े-बड़े सितारे, पागलपन भरे सीन, हंसी के ठहाके और ओवर-द-टॉप एंटरटेनमेंट - सब कुछ है जो मसाला कॉमेडी में चाहिए. हालांकि कुछ दर्शकों को फिल्म औसत लगी. उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी तरह स्टार पावर और अतिरंजित हास्य पर निर्भर करती है. फिर भी वे मानते हैं कि फिल्म में कई जगहों पर जोरदार हंसी आने वाली है. क्या कह रहे हैं दर्शक? 'लॉजिक मत ढूंढो, बस एंजॉय करो.', 'पूरी फैमिली के साथ देखने लायक.', 'अक्षय ने फिर कमाल कर दिया.', 'दूसरा भाग पहला भाग से भी बेहतर.'
फिल्म के मेकर्स ने इसे शुद्ध मनोरंजन का पैकेज बनाने की कोशिश की है. प्रीव्यू शो के बाद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ तेजी से फैल रहा है. अब देखना होगा कि रिलीज के दिन फिल्म कितना कलेक्शन करती है और क्या ये वेलकम सीरीज की नई सफलता बन पाती है.