Atlee Reviews Ramayana Trailer: दिल्ली में शनिवार को 'रामायण' पार्ट 1 के ट्रेलर का भव्य लॉन्च इवेंट हुआ. भारत मंडपम में आयोजित इस खास कार्यक्रम में फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ 'जवान' के डायरेक्टर एटली भी शामिल हुए. ट्रेलर देखने के बाद एटली पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर शेयर की.
एटली ने लिखा- 'रामायण के ट्रेलर ने मुझे बहुत खुश और हैरान कर दिया है. नमित मल्होत्रा सर और नितेश तिवारी सर की कारीगरी कमाल की है.' एटली ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि यह देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया. उन्होंने फिल्म की भव्यता और बनावट की खूब सराहना की.
Absolutely blown away by the #Ramayana trailer! What a vision by @NamitMalhotra sir and what incredible craft from @niteshtiwari22 sir.@TheNameIsYash bro looks unbelievably lethal, Ranbir Kapoor bro is stunning, and @Sai_Pallavi92 is ethereal. Every frame feels grand, fresh,…
— atlee (@Atlee_dir) July 20, 2026
इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, सनी देओल, रवि दुबे जैसे स्टार्स मौजूद थे. इसके अलावा कई साधु-संतों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की, जिससे माहौल और भी पवित्र और उत्साही हो गया. चुनिंदा मेहमानों के लिए रखे गए इस इवेंट में ट्रेलर की पहली झलक दिखाई गई.
एटली की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर 'रामायण' ट्रेलर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फैंस अब 24 जुलाई 2026 को डिजिटल रिलीज होने वाले ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एटली ने पहले भी 'रामायण' की तारीफ की थी, लेकिन इस बार उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की मेहनत को खास तौर पर सराहा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का रोल निभा रहे है.। इनके अलावा अरुण गोविल, सनी देओल और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. दो पार्ट वाली इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग अगली दिवाली पर रिलीज होगा.
यह फिल्म रामायण की पवित्र कहानी को आधुनिक तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करेगी. भव्य वीएफएक्स, शानदार लोकेशन और दमदार कलाकारों की वजह से इसे लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. दिल्ली इवेंट में स्टार्स के साथ साधु-संतों की मौजूदगी ने फिल्म को एक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी दे दिया. लोग ट्रेलर में रणबीर, साई पल्लवी और यश के लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका पूरा असर सामने आएगा, लेकिन अभी से ही यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है. दिवाली 2026 पर दर्शक इस महागाथा को थिएटर में देखने के लिए तैयार हैं.