लाशों के ढेर पर खड़े दिखे Jr NTR, क्या वाकई KGF और Salaar को टक्कर दे पाएगी प्रशांत नील की Dragon

Jr NTR और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ड्रेगन' की पहली झलक रिलीज हो गई है. टीजर में Jr NTR का खतरनाक और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिला. वीडियो देखकर कई फैंस को KGF और Salaar जैसी फील आई.

X
Babli Rautela

साउथ सुपरस्टार Jr NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रैगन की पहली झलक आखिरकार रिलीज हो गई है. लंबे समय से NTR और Neel के नाम से चर्चा में चल रही इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अब ड्रैगन रखा गया है. फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. इस फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पहले KGF और Salaar जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं. यही वजह है कि ड्रैगन की झलक देखते ही कई दर्शकों को उनकी पिछली फिल्मों की याद आ गई.

दमदार एक्शन अवतार में दिखे Jr NTR

मंगलवार रात मेकर्स Mythri Movie Makers ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर फिल्म की पहली झलक जारी की. करीब 4 मिनट 28 सेकंड लंबे इस वीडियो में Jr NTR बेहद खतरनाक और खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. टीजर की शुरुआत भारत के इतिहास और अफीम के कारोबार की कहानी से होती है. इसके बाद एक ऐसी अंधेरी दुनिया दिखाई जाती है जहां सत्ता और ताकत के लिए खूनी संघर्ष चल रहा है. Jr NTR इस दुनिया में एक बेरहम किलर के किरदार में नजर आते हैं. एक सीन में उन्हें लाशों के ढेर के बीच पहाड़ की चोटी पर खड़े देखा गया, जिसने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए.


KGF और Salaar जैसी दिखी फिल्म की दुनिया

टीजर में प्रशांत नील का खास फिल्ममेकिंग स्टाइल साफ नजर आता है. डार्क कलर पैलेट, भारी बैकग्राउंड म्यूजिक और बड़े लेवल का एक्शन देखकर कई लोगों को KGF और Salaar की याद आ गई. टीजर में ऐसी लोकेशन दिखाई गई हैं जो कोयले और सोने की खदानों जैसी लगती हैं. Jr NTR अकेले ही कई दुश्मनों से भिड़ते नजर आते हैं. उनका रफ लुक और गठीली बॉडी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

फिल्म की झलक में अनिल कपूर की भी एंट्री दिखाई गई है. वह एक ताकतवर पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके अलावा फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं जिनमें बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, आशुतोष राणा और सिद्धांत गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए.