menu-icon
India Daily

'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें', अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने दिया इस तरह जवाब

मंगलवार को अमिताभ बच्चन के बीमार होने की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया है. हालांकि ऐसा लग रहा है कि बिग बी ठीक हैं. बिग बी ने एक काव्यात्मक नोट के जरिए अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज कर दिया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें', अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने दिया इस तरह जवाब
Courtesy: Instagram

मंगलवार को सोशल मीडिया पर खबरें थी कि अमिताभ बच्चन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बिग बी के इस बीमार होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है. हालांकि ऐसा लगता है कि मेगास्टार ठीक हैं, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पहेली जैसा नोट साझा किया है. इस काव्यात्मक नोट के जरिए उन्होंने अपनी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज कर दिया है. इसके अलावा एक्टर के करीबी सूत्रों ने भी कहा है कि वह 'बिल्कुल ठीक' हैं.

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन

अफवाहों का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना, अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट किया, जिसे कई लोगों ने ऑनलाइन चल रही अटकलों और गपशप का जवाब माना. उन्होंने हिंदी में लिखा, 'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें, इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु करें !!!! बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे; मुंह में डालन लागै जैसे, बोलन लागे काग रे !!!!! एक रहे 'हिल' भैया की पढ़ाई का दर्पण; औ दूसर विलिंग्टन की याद !! उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'प्यार, प्रार्थनाएं और भी बहुत कुछ.' बता दें की अमिताभ, जो शनिवार को मुंबई के नानावती अस्पताल गए थे, ने अपना नियमित चेक-अप करवाया और उसके बाद घर लौट आए. सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह खबर बिल्कुल झूठी है. वह बिल्कुल ठीक हैं.

Amitabh Bachchan -India Daily
Amitabh Bachchan -India Daily X

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो 83 साल का ये एक्टर पेशेवर तौर पर और सोशल मीडिया पर सक्रिय बने हुए हैं. इसके अलावा वह अपने ब्लॉग पोस्ट और अपडेट के ज़रिए नियमित रूप से फैंस से बातचीत करते रहते हैं. अमिताभ 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह अश्वत्थामा के अपने रोल को फिर से निभाएंगे. इसके बाद, उनकी अगली फिल्म कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' भी लाइन में है. रिभु दासगुप्ता की डायरेक्टेड इस फिल्म में डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है.