मुंबई: सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत पर चुप्पी तोड़ी है. सिंगर ने इस दहेज हत्या के खिलाफ बोलने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. बेटियों को 'कमोडिटी' की तरह मानने वाले भारतीय माता-पिता और कन्यादान को लेकर समाज की सोच पर इस सिंगर ने कई सवाल उठाए हैं. चिन्मयी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट साझा कर कई ऐसी बातें कही हैं जिसने लोगों की आखों में आंसू ला दिए हैं. सिंगर ने ट्वीट कर लिखा, 'ट्विशा की मौत इस बात का सबूत है कि कई भारतीय माता-पिता सोचते हैं कि उनकी बेटी एक कमोडिटी है जिसे ससुराल भेज दिया जाता है और उसकी कोई रिटर्न पॉलिसी नहीं होती.' उन्होंने आगे सवाल किया, 'लड़की ससुराल में मर सकती है. यह कन्यादान के बाद ही इज्जतदार है. ठीक है?'
सिर्फ चिन्मयी ही नहीं, कई दूसरे सेलिब्रिटीज भी दहेज हत्या के मामलों पर अपना रिएक्शन साझा कर चुके हैं. एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'शादीशुदा जवान लड़कियों के बारे में हर दिन बहुत सारी दुखद खबरें आती हैं, इनमें से कई पढ़ी-लिखी जवान लड़कियां तो अपने माता-पिता से भीख मांगती हैं कि वे उन्हें मुश्किल हालात से बाहर निकालने में मदद करें, लेकिन भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों को छोड़ देने के लिए बदनाम है.' एक्ट्रेस ने आगे जवान लड़कियों को सलाह दी कि वे मर्दों पर अपनी जिंदगी को फोकस करने के बजाय अपने करियर को प्रायोरिटी दें.
Twisha's death is proof that many Indian parents think their daughter is a commodity that is delivered to the in-laws and has no return policy.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) May 19, 2026
The girl can die at the In-laws. That is only honorable after Kanya Daan. Ok?
एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी इंस्टाग्राम पर इन मामलों पर रिएक्शन दिया. अपने विचार शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दहेज की आग में जलती हर बेटी की खबर एक सवाल चोर जाती है, क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी?
नोएडा की रहने वाली और पूर्व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा अपनी शादी के कुछ ही महीनों बाद 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गईं. उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उसे अपने पति और ससुराल वालों से मानसिक परेशानी और दहेज से जुड़ी गाली-गलौज का सामना करना पड़ा, और बाद में उसके शरीर पर संदिग्ध चोटों का हवाला देते हुए दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग की. इस बीच, 24 साल की दीपिका नागर की शादी के लगभग 14 महीने बाद ग्रेटर नोएडा में अपने ससुराल वालों के घर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. जबकि उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर दावा किया कि यह आत्महत्या या दुर्घटना थी, दीपिका के परिवार ने उन पर दहेज की मांगों को लेकर उसे परेशान करने का आरोप लगाया, जिसमें एक फॉर्च्यूनर कार और कैश शामिल थे.