menu-icon
India Daily

Janhvi Kapoor Video: भारत माता की जय’ बोलने पर क्यों ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर? इंस्टाग्राम पर दिया करारा जवाब

Janhvi Kapoor Video: जन्माष्टमी पर दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुईं जान्हवी कपूर का ‘भारत माता की जय’ बोलते हुए वीडियो वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर लिया, लेकिन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह सिर्फ त्योहार पर ही नहीं, बल्कि हर दिन ‘भारत माता की जय’ बोलेंगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
Janhvi Kapoor Video: भारत माता की जय’ बोलने पर क्यों ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर? इंस्टाग्राम पर दिया करारा जवाब
Courtesy: Social Media

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं. इसी बीच दही हांडी इवेंट में शामिल होने के बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं हैं. हालांकि, जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर पूरा वीडियो साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के ठीक अगले दिन, 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर जान्हवी कपूर मुंबई में आयोजित दही हांडी महोत्सव का हिस्सा बनीं. इस दौरान उन्होंने माइक में जोर से 'भारत माता की जय' का नारा लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साह से झूम उठे, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

कई लोगों ने जान्हवी की आलोचना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर उन्हें भगवान कृष्ण की जय करनी चाहिए थी. एक यूजर ने लिखा, '15 अगस्त कल था दीदी, आज तो दही हांडी है, कृष्ण कन्हैया की जय बोलतीं.' वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, 'दही हांडी का भारत माता से क्या लेना-देना.' ऐसे ही मीम्स और ट्रोलिंग का सिलसिला रातभर जारी रहा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पूरे मामले की सच्चाई साझा करते हुए लिखा, 'सिर्फ संदर्भ के लिए, पूरा वीडियो लोल. उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो प्रॉब्लम, और बोलो तो भी वीडियो को काट के मीम मटेरियल. वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं, रोज बोलूंगी भारत माता की जय.' इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक राम कदम ने सबसे पहले नारा लगाया, जिसके बाद जान्हवी ने भी 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया.

Janhvi Kapoor Video
Janhvi Kapoor Video Instagram

फैंस का बढ़ा समर्थन

जहां कुछ लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में फैंस जान्हवी का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि देशभक्ति किसी भी अवसर पर व्यक्त की जा सकती है. अब दर्शकों की निगाहें उनकी फिल्म 'परम सुंदरी' पर टिकी हैं, जो 29 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में जान्हवी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे.