Sohail Khan Son: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' में सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह एक बार फिर सबका ध्यान खींच रहे हैं. तलाक के बावजूद दोनों के बीच रिश्ता अब भी अच्छा है. शो में उनकी एंट्री के एक हफ्ते बाद सीमा ने धमाकेदार वापसी की और अब दोनों पुराने दिनों को याद करते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं. उनके दो बेटे निर्वाण और योहान भी परिवार की इस नई कहानी का हिस्सा बने हुए हैं.
शो में अली गोनी से बातचीत के दौरान सोहेल खान ने एक दिलचस्प सीक्रेट खोला. उन्होंने बताया कि अपने बड़े बेटे का नाम उन्होंने 'राम खान' रखना चाहते थे. सोहेल ने हंसते हुए कहा- 'जब सीमा के पेट में निर्वाण थे, तब हमने मजाक में तय किया था कि अगर लड़का हुआ तो नाम मैं रखूंगा और लड़की हुई तो सीमा रखेगी. मेरा मन था कि नाम राम रखूंगा. राम खान! क्योंकि हम सेकुलर फैमिली हैं.'
Sohail really thought he was doing something deep by wanting to name his son Ram Khan.
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) July 15, 2026
Good thing his wife had common sense and shut that down real quick.
Bro tried to use his own baby to look secular lol that kid dodged a massive bullet. pic.twitter.com/YK0yUhhMnt
लेकिन सीमा इस नाम को लेकर थोड़ी संकोच में थीं. उन्होंने भी अपना एक नाम सोच रखा था. आखिरकार जब बेटा पैदा हुआ तो नाम पड़ा निर्वाण. सोहेल की इस बात ने शो में सबको चौंका दिया. उन्होंने ये भी कहा कि खान परिवार के बच्चों को मिली ओपन और सेकुलर परवरिश की तारीफ हर कोई करता है.
सोहेल खान ने शो में अपनी शादी टूटने की वजह भी खुलकर बताई. उनके अनुसार उस समय उनका करियर ठीक से नहीं चल रहा था. मेंटल हेल्थ भी खराब थी और अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने सीमा को खो दिया. उन्होंने सीमा को बच्चों की मां बताते हुए बहुत इज्जत जताई. सोहेल कहते हैं कि सीमा हमेशा अच्छी मां रहीं और अब भी दोनों बच्चों की खुशी के लिए साथ खड़े हैं.
द अलायंस में दोनों पूर्व पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ सहज नजर आते हैं. वे अपनी मैरिड लाइफ, बच्चों की परवरिश और पुरानी यादों पर खुलकर बात करते हैं. ये देखकर फैंस को लगता है कि तलाक के बाद भी रिश्तों को सही तरीके से निभाया जा सकता है. निर्वाण और योहान दोनों ही पेरेंट्स के प्यार में पल रहे हैं.