menu-icon
India Daily

सरहद पार की मोहब्बत की दर्दभरी कहानी लाईं Shehnaaz Gill, 'इश्कनामा' का ट्रेलर आउट

फिल्म में शहनाज गिल पाकिस्तानी लड़की नसीमा का किरदार निभा रही हैं, जबकि पंजाबी अभिनेता जय रंधावा सिख लड़के निम्मा की भूमिका में हैं. यह कहानी 1981 से 1988 के बीच की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. निम्मा पाकिस्तान जाता है, जहां उसकी मुलाकात नसीमा से होती हैय दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल जाती है.

antima
Edited By: Antima Pal
सरहद पार की मोहब्बत की दर्दभरी कहानी लाईं Shehnaaz Gill, 'इश्कनामा' का ट्रेलर आउट
Courtesy: X

Ishqnama Trailer: अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी आगामी फिल्म 'इश्कनामा' के साथ एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो सरहद के पार बसे दो दिलों की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है. ट्रेलर देखते ही दर्शकों की आंखें नम हो गईं क्योंकि इसमें दिखाई गई कहानी बेहद इमोशनल और दिल को छूने वाली है.

सरहद पार की मोहब्बत की दर्दभरी कहानी लाईं शहनाज गिल

फिल्म में शहनाज गिल पाकिस्तानी लड़की नसीमा का किरदार निभा रही हैं, जबकि पंजाबी अभिनेता जय रंधावा सिख लड़के निम्मा की भूमिका में हैं. यह कहानी 1981 से 1988 के बीच की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. निम्मा पाकिस्तान जाता है, जहां उसकी मुलाकात नसीमा से होती हैय दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल जाती है. नसीमा भारत घूमने की इच्छा जताती है, निम्मा उसे भारत घुमाता है. लेकिन जब नसीमा के पिता को इस रिश्ते का पता चलता है तो वो निम्मा को बुरी तरह मारता है. फिल्म प्यार, सरहदों और किस्मत के खिलाफ एक बगावत की कहानी है.

ट्रेलर के हर सीन में शहनाज गिल की एक्टिंग बेहद प्रभावशाली नजर आ रही है. उन्होंने पाकिस्तानी लड़की का किरदार इतनी संवेदनशीलता से निभाया है कि दर्शक आसानी से किरदार से जुड़ जाते हैं. जय रंधावा भी अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं. दोनों के केमिस्ट्री ट्रेलर में साफ दिख रही है.

शहनाज गिल ने इस फिल्म के जरिए एक गंभीर और इमोशनल रोल चुना है, जो उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है. फैंस को उनकी इस नई अवतार में देखने का इंतजार है. फिल्म की कहानी असली घटनाओं पर आधारित होने की वजह से यह और भी खास बन गई है.

'इश्कनामा' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का म्यूजिक प्रसिद्ध संगीतकार बी प्राक ने दिया है और गानों के बोल जानी ने लिखे हैं. बी प्राक और जानी का कॉम्बिनेशन हमेशा हिट गाने देता है, इसलिए फिल्म के गानों को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. अगर आप क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी और सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्में पसंद करते हैं तो 'इश्कनामा' आपके लिए खास होने वाली है. 24 जुलाई को फिल्म रिलीज होने वाली है.