Nick Jonas and Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की लव स्टोरी हमेशा से फैंस को बेहद पसंद आती रही है. शादी को 10 साल पूरे होने के बाद निक जोनस ने अपनी पॉडकास्ट में उस पहला मैसेज का खुलासा किया, जिसने दोनों की मुलाकात की शुरुआत की.
पॉडकास्ट में निक और प्रियंका ने अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों को याद किया. निक ने बताया कि उन्हें प्रियंका का ध्यान सबसे पहले उनकी हॉलीवुड सीरीज ‘क्वांटिको’ के प्रमोशन के दौरान गया. उनके भाई केविन जोनस ने उन्हें यह शो दिखाया. निक ने कहा- 'मैं घर आया और ट्विटर पर प्रियंका को सर्च किया कि क्या वो मुझे फॉलो करती हैं.'
निक ने प्रियंका को पहला डायरेक्ट मैसेज भेजा. मैसेज में लिखा था- 'हैलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए. मैं भी इन लोगों से सहमत हूं. क्या आप जल्द ही एलए में आने वाले हैं?'
प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, 'हेय... ग्राहम ने तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है. चलो टेक्स्ट करते हैं, ज्यादा प्राइवेट रहेगा. मेरी टीम इस अकाउंट को एक्सेस कर सकती है.'
प्रियंका ने बताया कि निक यह पक्का करना चाहते थे कि मैसेज करने वाली असली प्रियंका ही है. इसलिए उन्होंने उनसे टाइमस्टैंप वाली फोटो मांगी. प्रियंका ने बताया, 'मैं उस दिन फैशन शो के बाद थी और काफी प्यारी लग रही थी. मुझे उनकी यह सावधानी अच्छी लगी.' दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ी। निक ने कहा, 'हम टेक्स्टिंग करते रहे. डेटिंग शुरू होने में डेढ़ साल लग गए. उसके बाद जल्द ही हम एंगेज हो गए.'
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमैद भवन पैलेस में हुई थी. यह शादी भारतीय और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी. दोनों ने साल 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया.