मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनके बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी की खबरें काफी समय से चल रही थीं और अब ये खबर और पक्की होती नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस साल अक्टूबर के आखिरी दिनों या नवंबर में शादी करने वाले हैं.
हुमा और रचित पिछले काफी समय से साथ नजर आ रहे हैं. पापाराजी उन्हें कई बार साथ स्पॉट कर चुके हैं और दोनों बिना किसी हिचकिचाहट के कैमरे के लिए पोज भी देते हैं. पहले एंगेजमेंट की खबरें आई थीं, अब शादी की डेट भी लगभग फाइनल हो चुकी है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.
सूत्र ने बताया- 'हुमा की स्टाइल को देखते हुए उनकी शादी काफी क्लोज और इंटीमेट होगी. सिर्फ परिवार और बहुत करीबी दोस्तों को ही बुलाया जाएगा. इसके बाद इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी रखी जा सकती है.' शादी का वेन्यू फिलहाल मुंबई होने की सबसे ज्यादा संभावना है.
हुमा कुरैशी अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर हमेशा काफी सावधानी बरतती रही हैं. उन्होंने रचित सिंह के साथ अपनी रिलेशनशिप को कभी खुलकर नहीं बताया, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री और साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें खुद ब खुद सब कुछ कह जाती हैं. रचित सिंह बिजनेसमैन हैं और दोनों में काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग दिखती है. फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर लोग हुमा को बेस्ट विशेस दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- हुमा finally settling down, बहुत खुशी की बात है.' दूसरे ने कमेंट किया- 'रचित के साथ वो बहुत खुश नजर आती हैं, दोनों के लिए शुभकामनाएं.' हालांकि अभी हुमा या रचित की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दोनों ही इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन सूत्रों का कहना है कि तैयारियां जोरों पर हैं और शादी 2026 के अंत में यानी अक्टूबर-नवंबर में होनी तय है.
हुमा कुरैशी की एक्टिंग और बोल्ड अवतार को दर्शक पसंद करते हैं. अब उनकी शादी की खबर उनके करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी सुर्खियों में ला रही है. अभी इंतजार है कि हुमा खुद इस खबर को कन्फर्म करें.