menu-icon
India Daily

एक्स को 20 बार मारा चाकू, देश छोड़कर भागना चाहता था ये एक्टर लेकिन चढ़ गया पुलिस के हत्थे

America Crime News: अमेरिका में एक अभिनेता को पूर्व प्रेमिका पर जानलेवा हमले करने के उद्देश्य से 20 बार चाकू मारने के आरोप में टेक्सास से गिरफ्तार किया गया. वह अमेरिका छोड़कर मेक्सिको जाने की फिराक में था.

India Daily Live
एक्स को 20 बार मारा चाकू, देश छोड़कर भागना चाहता था ये एक्टर लेकिन चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Courtesy: Social Media

America Crime News:  हॉलीवुड का एक अभिनेता अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को 20 बार चाकू मारी. उसे लगा उसकी गर्लफ्रेंड मर गई है. उसके बाद वह वहां से फरार हो गया. वह देश छोड़कर भागना चाहता था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया. अभिनेता का ना निक पास्कल है. उसकी एक्स गर्लफ्रेंड मेकअप आर्टिस्ट है. ब्रेकअप के बाद अभिनेता अपनी एक्स को लेकर पागल सा हो गया था. उसके ऊपर अपनी पूर्व प्रेमिका को 20 बार चाकू मारकर अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज है.

अपनी गर्लफ्रेंड को मारकर वह अमेरिका से मैक्सिको भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. बीते 23 मई को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला किया था.

कई जगहों पर किया हमला

मेकअप आर्टिस्ट एली शेहॉर्न का सनलैंड के शरीर के कई हिस्सों पर उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू मारा है. उसके गर्दन, पेट और बांह पर चाकू से वार किया गया.  

मेकअप आर्टिस्ट एली शेहॉर्न को उनकी सेरोगेट मां ने कुछ घंटों बाद उन्हें खून से सने अवस्था में पाया. उनकी मां ने कहा कि इस तरह की चीजें किसी के साथ भी नहीं होनी चाहिए.

कई फिल्मों में काम कर चुका है अभिनेता

इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था. पास्कल के ऊपर कई तरह के चार्ज लगाए गए हैं. आईएमडीबी पेज के अनुसार, पास्कल को टीवी श्रृंखला "हाउ आई मेट योर मदर" और 2023 की फिल्म "रिबेल मून" में देखा गया था

इस घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉर्ज गैसकॉन ने एक बयान में कहा, "इस भयावह घटना में पीड़ित के साथ मेरी संवेदनाएं और सहानुभूति है."

उन्होंने कहा- "यह जघन्य घटना घरेलू हिंसा के खतरों की एक याद दिलाती है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए. 

इलाज के लिए रेज की फंडिंग

पीड़ित शेहॉर्न ने चिकित्सा लागतों का भुगतान करने में मदद के लिए $90,000 से ज्यादा  कि फंडिंग रेज कर ली है. फिलहाल पीड़िता अभी अस्पताल में एडमिट हैं. उसका इलाज चल रहा है.