menu-icon
India Daily

हंसिका-सोहेल की लव स्टोरी का अंत, शादी के 3 साल बाद ही टूट गया रिश्ता; बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया को दिया तलाक

हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल का तीन साल बाद तलाक हो गया है. डिज्नी+ हॉटस्टार पर आया था शो.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
हंसिका-सोहेल की लव स्टोरी का अंत, शादी के 3 साल बाद ही टूट गया रिश्ता; बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया को दिया तलाक
Courtesy: X

मुंबई: टीवी और फिल्मों की मशहूर अदाकारा हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया की शादी की कहानी को आज सुप्रीम कोर्ट ने विराम लगा दिया. मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक दे दिया है. यह तलाक ऐसे वक्त हुआ है जब दिसंबर 2022 में जयपुर के मंडोता फोर्ट में हुई उनकी शाही शादी को महज तीन साल ही हुए थे.

कपल के वकील अदनान शेख ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाक की अर्जी में हंसिका ने बिना कोई एलिमनी लिए ही शादी खत्म करने का फैसला किया है. उनके मुताबिक, "हमारे क्लाइंट का एकमात्र मकसद इस रिश्ते को सम्मानजनक और शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना था. अब वह आगे बढ़कर अपने करियर और जिंदगी पर फोकस करना चाहती हैं."

क्या थी अलग होने की वजह?

सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में दाखिल याचिका में बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के स्वभाव, राय और लाइफस्टाइल में भारी अंतर सामने आने लगा. छोटी-छोटी बातों पर झगड़े इतने बढ़ गए कि साथ रहना मुश्किल हो गया. परिवार वालों और दोस्तों ने कई बार समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाबी हाथ लगी. आखिरकार, 2 जुलाई 2024 से दोनों अलग-अलग रह रहे थे.

एफिल टॉवर के नीचे किया था प्रपोज

बता दें कि सोहेल ने नवंबर 2022 में पेरिस के एफिल टॉवर के नीचे हंसिका को प्रपोज किया था. उस वक्त सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी. उनकी लव स्टोरी को डिज्नी+ हॉटस्टार के शो हंसिकाज लव शादी ड्रामा में भी दिखाया गया था, जो 2023 में रिलीज हुआ था. हालांकि, 2025 की शुरुआत में हंसिका ने इंस्टाग्राम से शादी की सारी तस्वीरें हटा दी, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया था.

आगे का प्लान

पेशेवर मोर्चे पर हंसिका इन दिनों तेलुगु फिल्म नशा की तैयारियों में जुटी हैं. हाल ही में वह तमिल फिल्म गार्डियन और डांस रियलिटी शो धी सेलिब्रिटी स्पेशल 2 में नजर आई थी. वहीं सोहेल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है और उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें अब तक नहीं हटाई हैं. इस तलाक के बाद दोनों के अलग-अलग रास्ते तय कर लेने से फैंस को भी एक दौर का खत्म होने का एहसास हो रहा है.