menu-icon
India Daily

किसके साथ चल रहा है गोविंदा का अफेयर? भतीजे विनय आनंद ने सुनीता अहूजा के आरोपों को किया कंफर्म!

गोविंदा पर सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए अफेयर के आरोपों के बीच उनके भतीजे विनय आनंद ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ गोविंदा का नाम जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने खुद इनकार किया था.

babli
Edited By: Babli Rautela
किसके साथ चल रहा है गोविंदा का अफेयर? भतीजे विनय आनंद ने सुनीता अहूजा के आरोपों को किया कंफर्म!
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हालिया इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सुना है कि एक्टर का एक एक्ट्रेस के साथ संबंध है. इन आरोपों के बाद अब गोविंदा के भतीजे और एक्टर विनय आनंद ने अपनी भी अपना रिएक्शन साझा किया है. एक इंटरव्यू में विनय ने बताया कि उन्होंने खुद एक बार गोविंदा से सीधे पूछा था कि क्या उनका किसी के साथ अफेयर है. उनके अनुसार गोविंदा ने साफ इनकार किया था.

विनय ने कहा कि जब अंकल ने मना किया तो उन्होंने उनकी बात पर भरोसा किया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब वह सुनीता के इंटरव्यू देखते हैं तो उन्हें थोड़ा अजीब महसूस होता है, क्योंकि उन्होंने हमेशा उन्हें गोविंदा की इज्जत करते देखा है.

पहले भी जुड़ चुका है नाम

विनय आनंद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया हो. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब गोविंदा ने Neelam Kothari के साथ कई फिल्में कीं तो अफवाहें उड़ीं. इसी तरह Rani Mukerji और Karisma Kapoor के साथ काम करते समय भी लोगों ने तरह तरह की बातें कीं. उनका कहना था कि अक्सर को स्टार्स के साथ काम करने से ऐसी चर्चाएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन हर बार इन अफवाहों की पुष्टि नहीं होती.

गोविंदा का अफेयर पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन

इस बीच गोविंदा ने भी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया. उन्होंने नए कलाकारों से भी कहा कि वे उनके साथ काम करने से न डरें. दूसरी ओर सुनीता ने अपने व्लॉग में कहा था कि अगर गोविंदा बदल जाते हैं और परिवार के अनुसार जीवन जीते हैं तो वह उन्हें माफ कर सकती हैं. फिलहाल यह मामला सार्वजनिक बयानों के कारण चर्चा में है. अब देखना होगा कि आगे परिवार इस विवाद को किस तरह सुलझाता है.