menu-icon
India Daily

'वो कभी आकर बताते नहीं थे...', करिश्मा कपूर के प्यार में थे गोविंदा? इस एक्ट्रेस ने 'पॉपुलर जोड़ी' को लेकर खोले कई राज!

गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को आज भी दर्शक प्यार से याद करते हैं. 'हीरो नंबर 1', 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पॉपुलर जोड़ी के क्या राज थे?

antima
Edited By: Antima Pal
'वो कभी आकर बताते नहीं थे...', करिश्मा कपूर के प्यार में थे गोविंदा? इस एक्ट्रेस ने 'पॉपुलर जोड़ी' को लेकर खोले कई राज!
Courtesy: X

Govinda Karisma Kapoor: बॉलीवुड के 90s के धमाकेदार जोड़ी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को आज भी दर्शक प्यार से याद करते हैं. 'हीरो नंबर 1', 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पॉपुलर जोड़ी के पीछे क्या राज थे? हाल ही में एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने इन दोनों सितारों के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया और कई अनकहे किस्से खोल दिए.

करिश्मा कपूर के प्यार में थे गोविंदा?

शगुफ्ता अली, जिन्होंने 'हीरो नंबर 1' में गोविंदा और करिश्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया, ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहद मेहनती अभिनेत्री हैं. लेकिन साथ ही शगुफ्ता ने यह भी कहा कि करिश्मा में एटीट्यूड की समस्या थी और वो जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी थीं.

'वो सेट पर अक्सर देर से पहुंचते थे'

गोविंदा के बारे में शगुफ्ता का कहना है कि वो सेट पर अक्सर देर से पहुंचते थे, लेकिन दिल के बहुत अच्छे और साफ-सुथरे इंसान हैं. उनकी मुस्कान और मिजाज हर किसी को पसंद आता था. सबसे दिलचस्प बात यह रही जब शगुफ्ता से गोविंदा-करिश्मा के अफेयर की अफवाहों के बारे में पूछा गया. 

'दिखता तो था... लेकिन वो कभी आकर बताते नहीं थे'

शगुफ्ता ने मुस्कुराते हुए कहा- 'दिखता तो था... लेकिन वो कभी आकर बताते नहीं थे.' उन्होंने आगे बताया कि जब तक पब्लिक को ये जोड़ी पसंद आई, तब तक सब ठीक चला. लेकिन बाद में एक ही हीरोइन के साथ बार-बार देखकर दर्शक बोर हो गए. शगुफ्ता के अनुसार- 'इंटरेस्ट खत्म हो गया होगा, प्यार-मोहब्बत भी खत्म हो गया होगा.'

पत्नी सुनीता कैसे करती थी रिएक्ट?

शगुफ्ता ने यह भी बताया कि गोविंदा की पत्नी सुनीता को इन अफवाहों की भनक जरूर रही होगी, लेकिन उन्होंने कभी सेट पर कोई सीन नहीं किया और न ही पब्लिकली कोई सवाल उठाया. सुनीता ने हमेशा बहुत शालीनता और ग्रेस के साथ सब कुछ हैंडल किया. शगुफ्ता ने सुनीता की इस खूबी की खूब तारीफ की.

शगुफ्ता अली खुद कॉमेडी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. टीवी पर कई सीरियल्स में भी उन्होंने दमदार अभिनय किया है. आज भी गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी को याद करके फैंस नॉस्टैल्जिक हो जाते हैं. शगुफ्ता अली के ये खुलासे फिर से उन पुरानी यादों को ताजा कर गए हैं.