West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

लैप डांस से लेकर आइस क्यूब टास्क तक...एल्विश और जिया के शो ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

एल्विश यादव और जिया शंकर का नया होस्ट एंगेज्ड सीजन 2 अपने बोल्ड टास्क के कारण सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है. लैप डांस और अन्य फिजिकल चैलेंज को लेकर दर्शकों ने शो की कड़ी आलोचना की है.

X (@ASKvideos2)
Babli Rautela

मुंबई: वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2026 को स्ट्रीम हुए एंगेज्ड 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. शो को एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट कर रहे हैं. इसके पहले सात एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. नए सीजन में शामिल कुछ टास्क को लेकर दर्शकों ने कड़ी नाराजगी जताई है. खास तौर पर लैप डांस चैलेंज, आइस क्यूब टास्क और मड टास्क को लेकर सोशल मीडिया पर लोगो के तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

शो के एक शुरुआती टास्क में महिला कंटेस्टेंट्स को घर में नकली माने गए प्रतिभागी पर गंदगी फेंकने को कहा गया. इसके बाद पुरुष प्रतिभागियों को महिलाओं के शरीर से वही गंदगी साफ करने का निर्देश दिया गया. इस टास्क के वीडियो क्लिप सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि इस तरह की गतिविधियां किस मकसद से दिखाई जा रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह किस तरह का टास्क है. कई लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा फिजिकल और असहज बताया.

लैप डांस चैलेंज से ट्रोल हुए एल्विश और जिया

सबसे ज्यादा चर्चा लैप डांस चैलेंज को लेकर हुई. शो में होस्ट जिया शंकर ने एक महिला कंटेस्टेंट से पुरुष प्रतिभागी को लैप डांस देने को कहा. इस चैलेंज का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर शो को लेकर तीखी टिप्पणियां आने लगीं.

आइस क्यूब और दूसरे टास्क पर भी नाराजगी

वहीं दूसरे टास्क में पुरुष प्रतिभागियों को मुंह में बर्फ रखकर उसे महिला प्रतिभागियों के शरीर पर घुमाने को कहा गया. इस पर भी कई लोगों ने आपत्ति जताई. सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स में इसे असहज और अनावश्यक बताया गया. इसके अलावा एक चैलेंज में डबल मीनिंग संवाद को लेकर भी शो की आलोचना हुई. दर्शकों का एक वर्ग मानता है कि शो टीआरपी और चर्चा के लिए सीमाएं पार कर रहा है.

फिलहाल शो में 10 प्रतिभागी मौजूद हैं जिनमें अंश कुकरेजा, देव करण, बिस्वानजीत घोष, कृति वर्मा, हिमांशी शर्मा, आचमन शर्मा, दीपांकना दास, इरम सैय्यद, उन्नति पटवाल और मन्नत कुल्हारिया शामिल हैं. इसके अलावा निखिल मलिक, देवांशी शर्मा और यश पाल सिंह वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में जुड़े हैं. आने वाले एपिसोड में नए ट्विस्ट की भी चर्चा है.