menu-icon
India Daily

'क्या ये चलेगी एक भी दिन?', दर्शकों के दिलों में खरी नहीं उतरी जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म 'EK Din', जानें क्या बोले?

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म 'एक दिन' आज 1 मई 2026 को रिलीज हो गई है. आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म में जुनैद लीड रोल में हैं, जबकि दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी उनके साथ नजर आ रही हैं. थाई फिल्म 'वन डे' का यह हिंदी रीमेक एक साधारण रोमांटिक ड्रामा है.

antima
Edited By: Antima Pal
'क्या ये चलेगी एक भी दिन?', दर्शकों के दिलों में खरी नहीं उतरी जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म 'EK Din', जानें क्या बोले?
Courtesy: x

मुंबई: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म 'एक दिन' आज 1 मई 2026 को रिलीज हो गई है. आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म में जुनैद लीड रोल में हैं, जबकि दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी उनके साथ नजर आ रही हैं. थाई फिल्म 'वन डे' का यह हिंदी रीमेक एक साधारण रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक शर्मीले लड़के और एक लड़की के बीच एक खास दिन का सफर दिखाया गया है. 

दर्शकों के दिलों में खरी नहीं उतरी जुनैद-साई पल्लवी की फिल्म

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी राय खुलकर बता रहे हैं. फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं काफी मिक्स्ड हैं. कई यूजर्स कहानी और स्क्रिप्ट से निराश नजर आए. एक यूजर ने लिखा- 'बेकार रीमेक है. मूल फिल्म की आत्मा यहां गायब लगती है.' कुछ दर्शकों ने जुनैद खान के अभिनय पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि शर्मीले और दब्बू किरदार को निभाते हुए जुनैद ने एक ही भाव पूरे फिल्म में दोहराए. 

एक यूजर ने कमेंट किया- 'कास्टिंग कहानी को बिगाड़ सकती है. हर सीन और डायलॉग में उतार-चढ़ाव की कमी खल रही है.' दूसरी तरफ साई पल्लवी की तारीफ लगभग हर जगह हो रही है. कई लोगों का मानना है कि फिल्म में उनकी नेचुरल एक्टिंग और प्यारा व्यक्तित्व ही सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है. एक यूजर ने लिखा- 'साई पल्लवी ने सच्चे जज्बातों वाले रोमांस से सबका दिल जीत लिया. उनकी सादगी और भावनाएं फिल्म को देखने लायक बनाती हैं. जुनैद खान भी शर्मीले लड़के का किरदार ठीक से निभा रहे हैं. यह फिल्म पूरी तरह दिल की बात करती है.'

कुछ दर्शक फिल्म को हल्का-फुल्का वन-टाइम वॉच बता रहे हैं. कहानी में भावनाएं हैं, लेकिन गहराई की कमी महसूस की जा रही है. फिल्म की लंबाई करीब दो घंटे है और पहला हाफ काफी हल्का-फुल्का है, जबकि दूसरा हाफ इमोशनल मोड़ लेता है. आमिर खान की प्रोडक्शन और प्रमोशन में उनका भावुक होना भी चर्चा में रहा, जिससे फिल्म को एक्स्ट्रा अटेंशन मिला. 

जुनैद खान के लिए यह फिल्म करियर का अहम पड़ाव साबित हो सकती है. अगर दर्शक उनका शर्मीला अंदाज पसंद करते हैं तो आगे अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं. हालांकि मजबूत स्क्रिप्ट और बेहतर डायरेक्शन की कमी फिल्म की सीमा बन गई. कुल मिलाकर 'एक दिन' उन लोगों के लिए ठीक रहेगी जो हल्की रोमांटिक कहानियां पसंद करते हैं. लेकिन बड़े स्क्रीन पर एक्सपेक्टेशन ज्यादा होने की वजह से यह फिल्म कुछ दर्शकों को थोड़ी कमजोर लग रही है.