menu-icon
India Daily

Ek Din Trailer: 'एक दिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगी जुनैद खान और साई पल्लवी की लव स्टोरी

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में एक ऐसी लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें प्यार तो होता है लेकिन यादें सिर्फ एक दिन की रह जाती हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
Ek Din Trailer: 'एक दिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगी जुनैद खान और साई पल्लवी की लव स्टोरी
Courtesy: Youtube

मुंबई: बॉलीवुड में एक नई प्रेम कहानी दर्शकों के सामने आने वाली है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म एक दिन का ट्रेलर 11 मार्च को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ सिनेमा की साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म साई पल्लवी की हिंदी फिल्मों में पहली एंट्री भी मानी जा रही है. अब तक वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती रही हैं. ऐसे में हिंदी दर्शकों के बीच उनकी एंट्री को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

खूबसूरत लोकेशन से शुरू होती है कहानी

करीब दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत बर्फ से ढके पहाड़ों के शानदार दृश्य से होती है. यहां जुनैद खान का किरदार रोहन एक खास घंटी के सामने खड़ा दिखाई देता है. वह अपने दोस्त को बताता है कि दुनिया भर के निराश प्रेमी इस घंटी को बजाकर अपनी किस्मत आजमाते हैं. उन्हें उम्मीद होती है कि शायद इससे उन्हें उनका सच्चा प्यार मिल जाए. इस पर उसका दोस्त मजाक करते हुए कहता है कि चाहे वह कितनी भी बार घंटी बजा ले उसकी किस्मत नहीं बदलने वाली. लेकिन इसी दौरान कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है.

साई पल्लवी से होती है मुलाकात

कुछ ही पलों बाद रोहन की नजर मीरा पर पड़ती है जिसका किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं. उसे देखते ही रोहन के मन में उम्मीद जागती है कि काश वह कभी उसकी जिंदगी का हिस्सा बन सके. ट्रेलर में एक खूबसूरत पल दिखाया गया है जब तेज हवा के कारण जुनैद की टोपी और साई का स्कार्फ उड़ जाता है और उसी समय घंटी बज जाती है. यह सीन फिल्म की कहानी को रहस्यमय बना देता है.

इसके बाद दोनों के बीच कई प्यारे और रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं. एक सीन में साई पल्लवी जुनैद के लिए कपकेक लेकर जन्मदिन का गीत गाती नजर आती हैं. जब जुनैद मोमबत्ती बुझाने वाला होता है तो वह उसे रोक देती हैं और उससे एक इच्छा मांगने को कहती हैं. इस पर जुनैद मुस्कुराते हुए कहता है कि उसकी इच्छा तो पहले ही पूरी हो चुकी है.

रोमांस के बीच आता है बड़ा ट्विस्ट

ट्रेलर के बीच में दोनों को साथ घूमते और खुशियों के पल बिताते हुए दिखाया गया है. इससे ऐसा लगता है कि रोहन की किस्मत सच में बदल गई है और उसे उसका प्यार मिल गया है. लेकिन कहानी अचानक गंभीर मोड़ ले लेती है. एक सीन में साई पल्लवी का किरदार पूरी तरह टूटा हुआ नजर आता है. वह रोहन को थप्पड़ मारती है और उसे घर से बाहर जाने के लिए कहती है. इसके बाद वह उससे सवाल करती है कि क्या यह सब सिर्फ एक दिन के लिए था. इस सवाल से ट्रेलर का सबसे बड़ा रहस्य सामने आता है.