menu-icon
India Daily

BB OTT 3: बिग बॉस के वीकेंड के वार पर पहुंची जान्हवी कपूर, फिनाले से पहले शो में इन दो कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ

'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में बस कुछ दिनों ही बाकी है. शो का फिनाले 4 अगस्त को है जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिनाले के पहले दो कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कट चुका है. शो के आखिरी के वीकेंड के वार में जाह्नवी कपूर पहुंची जिन्होंने शो में काफी मस्ती की.

India Daily Live
BB OTT 3: बिग बॉस के वीकेंड के वार पर पहुंची जान्हवी कपूर, फिनाले से पहले शो में इन दो कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ
Courtesy: Social Media

'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में बस कुछ दिनों ही बाकी है. ऐसे में हर तरफ इसको लेकर शोर है. शो का फिनाले 4 अगस्त को है और इस दिन बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर हमें मिल जाएगा. बिग बॉस ओटीटी 3 का आखिरी 'वीकेंड का वार' भी हो चुका है. जो कि काफी इमोशनल भरा रहा. शो में चार चांद लगाने के लिए जाह्नवी कपूर यहां पहुंची थी जिन्होंने अनिल कपूर संग काफी मस्ती की. तो चलिए जानते हैं कि इस बार का वीकेंड का वार कैसा रहा?

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार तीन लोग नॉमिनेट थे जिसमें लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का नाम शामिल था. शो से इस बार दो कंटेस्टेंट बाहर हुए हैं जो कि शिवानी कुमारी और विशाल पांडे हैं. दोनों की शो से विदाई हो चुकी है. विशाल के शो से जाने के बाद लवकेश काफी इमोशनल हो गए और वह फूट फूटकर रोने लगे.

जाह्नवी कपूर ने शो में लगाया तड़का

जहां एक तरफ शो का माहौल काफी इमोशनल भरा रहा, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शो का माहौल लाइट कर दिया. रणवीर शौरी ने सभी घरवालों की एक्टिंग की. जान्हवी शो में अपनी फिल्म 'उलझ' का प्रमोशन करने आई थीं. बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर ने जाह्नवी कपूर की काफी तारीफ भी की.

शो में अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर ने रैपिड फायर भी खेला जिसमें दोनों ने एक दूसरे के सवाल का जवाब दिया. जाह्नवी कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर की काफी तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि आज मैंने जो कुछ भी सीखा है सब आपसे सीखा है. आप झक्कास हैं, बवाल हैं, आपको कोई लाइट की जरूरत नहीं हैं. वहीं अनिल कपूर भी अपनी भतीजी की तारीफ करते दिखे.