menu-icon
India Daily

शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रहीं टीवी की 'फेवरेट बहू'? दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के लिए जल्द ही बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल शादी के 10 साल बाद पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहा है. दिव्यांका जल्द मां बनने वाली हैं और उनके घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रहीं टीवी की 'फेवरेट बहू'? दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान
Courtesy: x

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के लिए जल्द ही बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल शादी के 10 साल बाद पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहा है. दिव्यांका जल्द मां बनने वाली हैं और उनके घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हालांकि अभी तक दिव्यांका या विवेक की तरफ से प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिवार और करीबी दोस्तों में खुशी का माहौल छाया हुआ है.

दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई 2016 को भोपाल में हुई थी. यह एक ग्रैंड लेकिन इंटीमेट समारोह था, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कई नाम शामिल हुए थे. दोनों की लव स्टोरी 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई थी. शूटिंग के दौरान दोस्ती प्यार में बदल गई और आज वे टीवी के सबसे प्यारे कपल्स में शुमार हैं. फैंस हमेशा से उनके परिवार बढ़ाने की खबर का इंतजार कर रहे थे.

सूत्रों के अनुसार परिवार वाले इस गुड न्यूज से बेहद खुश हैं. दिव्यांका के घर में जश्न मनाया जा रहा है और जल्द ही एक छोटा-सा गोदभराई या बेबी शावर फंक्शन होने वाला है. यह इवेंट काफी प्राइवेट होगा, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दिव्यांका इन दिनों प्रेग्नेंसी के कुछ महीनों में हैं और परिवार पूरी तरह एक्साइटेड है.

दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के रोल से सुपरहिट हुईं और आज भी फैंस की फेवरेट हैं. विवेक भी एक्टर हैं और दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है. पिछले कुछ समय में फैंस ने सोशल मीडिया पर कई बार बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा था, लेकिन कपल ने कहा था कि यह भगवान की मर्जी पर है. अब लगता है कि वह वक्त आ गया है. फैंस इस न्यूज से बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. उम्मीद है कि जल्द ही दिव्यांका खुद या विवेक इसकी कंफर्मेशन देंगे.