T20 World Cup 2026

Dipika Kakar liver Cancer: दीपिका कक्कड़ की इस वजह से फिर टली सर्जरी, पति शोएब इब्राहिम ने किया खुलासा

हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सेहत के बारे में खुलकर बात की और ताजा अपडेट शेयर किया. इस व्लॉग में उन्होंने बताया कि दीपिका की सर्जरी, जो इस हफ्ते होने वाली थी, को एक बार फिर टाल दिया गया है.

social media
Antima Pal

Dipika Kakar liver Cancer: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर होने की खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है. हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सेहत के बारे में खुलकर बात की और ताजा अपडेट शेयर किया. इस व्लॉग में उन्होंने बताया कि दीपिका की सर्जरी, जो इस हफ्ते होने वाली थी, को एक बार फिर टाल दिया गया है. इसका कारण है कि दीपिका अभी तक फ्लू से पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं.

दीपिका कक्कड़ की इस वजह से फिर टली सर्जरी

दीपिका ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हुआ था, जिसके बाद वह अस्पताल गईं. जांच में पता चला कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है, जो बाद में स्टेज 2 कैंसर के रूप में पुष्टि हुआ. इस खबर ने उनके परिवार को सदमे में डाल दिया. शोएब ने व्लॉग में कहा कि यह उनके लिए सबसे मुश्किल समय है, लेकिन वह और दीपिका इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि सर्जरी के बाद ट्यूमर हटने पर दीपिका पूरी तरह ठीक हो जाएंगी.

दीपिका ने की अपने फैंस से दुआओं की अपील

शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका को गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से भी दर्द हो रहा है. सर्जरी को टालने का कारण दीपिका की तबीयत है, क्योंकि उनके सीने में जकड़न, सर्दी और खांसी अभी बनी हुई है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सर्जरी तब तक नहीं हो सकती जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जातीं. दीपिका ने अपने फैंस से दुआओं की अपील की और कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ इस बीमारी से लड़ रही हैं.

रुहान का दूध पीना भी पूरी तरह बंद

व्लॉग में दीपिका और शोएब ने अपने बेटे रुहान के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि रुहान ने समझदारी दिखाई और यह समझ लिया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है. दीपिका ने कहा, 'वह दिन में एक-दो बार मेरे पास आता है, लेकिन फिर समझ जाता है कि मम्मा ठीक नहीं हैं.' शोएब ने बताया कि रुहान का दूध पीना भी पूरी तरह बंद हो गया है.

'मैं इस बीमारी से और मजबूत होकर बाहर निकलूंगी'

दीपिका और शोएब ने अपने फैंस से मिल रहे प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर भी एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं इस बीमारी से और मजबूत होकर बाहर निकलूंगी. मेरे परिवार और आप सभी की दुआओं के साथ मैं इसे पार कर लूंगी.' उनके सह-कलाकारों और दोस्तों जैसे अविका गोर, गौहर खान और जयति भाटिया ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.