menu-icon
India Daily

'शरीर छोड़ने की कोशिश कर रहा हूं...', मरना चाहते हैं दिलजीत दोसांझ? कनाडा कॉन्सर्ट में कही ऐसी बात की मच गई हलचल

दिलजीत दोसांझ का कनाडा कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बयान ने फैंस को चिंतित कर दिया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'शरीर छोड़ने की कोशिश कर रहा हूं...', मरना चाहते हैं दिलजीत दोसांझ? कनाडा कॉन्सर्ट में कही ऐसी बात की मच गई हलचल
Courtesy: Instagram

मुंबई: पंजाबी म्यूजिक और बॉलीवुड के बड़े नामों में शुमार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान है जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कनाडा के एक कॉन्सर्ट में उन्होंने मौत और जिंदगी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है.

यह मामला 30 अप्रैल 2026 का है, जब दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के कैलगरी में अपना ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 के तहत परफॉर्म किया. यह शो स्कोशियाबैंक सैडल्डोम में आयोजित हुआ था, जहां हजारों फैंस मौजूद थे. कॉन्सर्ट के कुछ दिन बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिलजीत स्टेज पर खड़े होकर दर्शकों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

दिलजीत दोसांझ का बयान वायरल

वीडियो में दिलजीत दोसांझ पंजाबी में कहते नजर आए कि वह इस दुनिया को पहले ही छोड़ चुके हैं और उन्हें मौत से कोई डर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अभी उन्हें कुछ काम पूरे करने हैं. उनका यह बयान सुनकर फैंस हैरान रह गए. कई लोगों ने इसे एक गहरी सोच और आध्यात्मिक नजरिए के तौर पर भी देखा.

Diljit says he tried to leave this world last December. Says he’s not afraid of death
by u/PositiveFree in bollynewsandgossips

प्यार और माफी की बात भी कही

अपने बयान के दौरान दिलजीत दोसांझ ने यह भी कहा कि उन्हें किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वह सभी से प्यार करते हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में प्यार, इज्जत और माफी को सबसे ज्यादा महत्व देने की बात कही. यह हिस्सा उनके फैंस को काफी सकारात्मक लगा, लेकिन शुरुआती बयान ने लोगों को चिंतित जरूर कर दिया.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने चिंता जताई कि कहीं यह बयान किसी मानसिक दबाव या परेशानी की ओर इशारा तो नहीं है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एक सफल कलाकार होने के बावजूद उन्हें इतनी आलोचना का सामना करना पड़ता है, जो किसी भी व्यक्ति पर असर डाल सकती है.